उपायुक्त ने एनआरएसटी सेंटर घालूवाल में किया पौधारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
डलहौज़ी हलचल (ऊना) : ऊना जिले के घालूवाल स्थित गैर-आवासीय विशेष प्रशिक्षण केंद्र (एनआरएसटीसी) में मंगलवार को पर्यावरण संरक्षण को समर्पित एक विशेष पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया और अपने हाथों से पौधे लगाकर हरित संदेश दिया।
nnnnउन्होंने इस अवसर पर सभी से अपील की कि वृक्षारोपण केवल एक प्रतीकात्मक कार्य न रह जाए, बल्कि हम सभी उसकी नियमित देखभाल और संरक्षण को भी अपनी जिम्मेदारी समझें। उपायुक्त ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए हर वर्ग को आगे आकर योगदान देना होगा।
nnnnउन्होंने बताया कि जिले के सभी 11 एनआरएसटीसी केंद्रों में पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत करीब 70 पौधे लगाए जा रहे हैं। इस पहल का मुख्य उद्देश्य बच्चों में प्रकृति प्रेम और संरक्षण की भावना को मजबूत करना है।
nnnnबच्चों के संग आत्मीय संवाद ने बढ़ाया हौसला
nnnnकार्यक्रम के बाद उपायुक्त जतिन लाल ने बच्चों से जमीन पर बैठकर सीधा संवाद किया। बच्चों ने अपने सपनों को साझा किया—कोई डॉक्टर बनना चाहता है, तो कोई इंजीनियर। उपायुक्त ने सभी बच्चों को पढ़ाई में मन लगाने, मेहनत और अनुशासन से आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
nnnnउनका यह आत्मीय व्यवहार बच्चों के साथ-साथ शिक्षकों और अभिभावकों के लिए भी प्रेरणादायक क्षण था।
nnnnबाल कविताओं ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध
nnnnकार्यक्रम की विशेष आकर्षण रहीं एनआरएसटीसी में अध्ययनरत छात्राएं सुधा और रूबी, जिन्होंने पर्यावरण संरक्षण पर सुंदर कविताएं प्रस्तुत कीं। उनकी रचनात्मक प्रस्तुति ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया और सभी ने तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया।
nnnnइन गणमान्य व्यक्तियों की रही उपस्थिति
nnnnइस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रंजीत राणा, घालूवाल की प्रधान सोना देवी, प्रमोद बिट्टू, जिला योजना अधिकारी संजय सांख्यान, बीडीओ हरोली राजेश्वर भाटिया, रजनीश शर्मा, जीनत महंत, शिक्षा सुधार समिति के महामंत्री सुच्चा सिंह कांग सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
n