ऊना में 19 जुलाई को होगी ‘दिशा’ बैठक, सांसद अनुराग ठाकुर करेंगे समीक्षा

n डलहौज़ी हलचल (ऊना) : जिला ऊना में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की त्रैमासिक समीक्षा बैठक आगामी 19 जुलाई को प्रातः 10 बजे आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं दिशा समिति के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर करेंगे। यह बैठक जिला परिषद सम्मेलन कक्ष, ऊना में होगी। nnnn […]
n

डलहौज़ी हलचल (ऊना) : जिला ऊना में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की त्रैमासिक समीक्षा बैठक आगामी 19 जुलाई को प्रातः 10 बजे आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं दिशा समिति के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर करेंगे। यह बैठक जिला परिषद सम्मेलन कक्ष, ऊना में होगी।

nnnn

केंद्र प्रायोजित योजनाओं की प्रगति की होगी समीक्षा

nnnn

उपायुक्त ने बताया कि इस बैठक में जिला ऊना में संचालित केंद्र प्रायोजित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। इसके तहत विभिन्न विभागों से योजनागत कार्यों की अद्यतन रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है ताकि दिशा समिति को जमीनी स्तर पर कार्यान्वयन की स्थिति से अवगत कराया जा सके।

nnnn

सभी विभाग प्रेजेंटेशन के साथ होंगे उपस्थित

nnnn

बैठक की प्रभावशीलता सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त जतिन लाल ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि वे बैठक में PowerPoint प्रेजेंटेशन के माध्यम से अपनी प्रगति रिपोर्ट तैयार करें और इसे पूर्व में ही जिला विकास अधिकारी कार्यालय में सौंप दें।

nnnn

पिछली बैठक के निर्णयों पर कार्रवाई रिपोर्ट भी मांगी गई

nnnn

इसके अतिरिक्त, उपायुक्त ने यह भी स्पष्ट किया कि सभी विभाग 7 दिसंबर, 2024 को आयोजित पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों पर हुई कार्रवाई की लेखबद्ध रिपोर्ट भी बैठक में प्रस्तुत करें।

n
विज्ञापन