जाखू मंदिर में हनुमान ध्वजा स्थापना समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री

n डलहौज़ी हलचल (शिमला) : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को शिमला स्थित ऐतिहासिक जाखू मंदिर में पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर परिसर में 108 फीट ऊंची हनुमान ध्वजा के स्थापना समारोह में भी भाग लिया। nnnn जाखू मंदिर को पर्यटन व आध्यात्मिक केंद्र […]
n

डलहौज़ी हलचल (शिमला) : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को शिमला स्थित ऐतिहासिक जाखू मंदिर में पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर परिसर में 108 फीट ऊंची हनुमान ध्वजा के स्थापना समारोह में भी भाग लिया।

nnnn

जाखू मंदिर को पर्यटन व आध्यात्मिक केंद्र के रूप में विकसित करने का प्रयास

nnnn

मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने बताया कि जाखू मंदिर प्रदेशवासियों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां भगवान हनुमान की देश की सबसे ऊंची प्रतिमा स्थापित है। मंदिर को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए सरकार विशेष प्रयास कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि परिसर में भगवान श्रीराम की प्रतिमा लगाने की योजना प्रस्तावित है, जिसके लिए वन संरक्षण अधिनियम के तहत प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं।

nnnn

मंदिर में सुविधाएं बढ़ेंगी, पर्यावरण का भी रखा जाएगा ध्यान

nnnn

श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग, बैठने की व्यवस्था और अन्य बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि इन कार्यों के दौरान पर्यावरण संतुलन का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

nnnn
जाखू मंदिर
nnnn

आपदा प्रभावितों को राहत व पुनर्वास देना सरकार की प्राथमिकता

nnnn

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने और पुनर्वास हेतु दिन-रात कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि नेता प्रतिपक्ष भी लगातार संपर्क में हैं क्योंकि उनके क्षेत्र में अधिक नुकसान हुआ है। इसके अतिरिक्त धर्मपुर, करसोग और नाचन क्षेत्रों में भी भारी नुकसान हुआ है।

nnnn

केंद्र से मदद की उम्मीद, गैर-वन भूमि पर होगा पुनर्वास

nnnn

हाल ही में दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार को हिमाचल में आपदा से हुए नुकसान की जानकारी दी और मदद का आग्रह किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि केंद्रीय गृह मंत्री के आगामी हिमाचल दौरे के दौरान कुछ राहत अवश्य मिलेगी। जिनके मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं उन्हें गैर-वन भूमि पर बसाया जाएगा, जबकि वन भूमि पर पुनर्वास के लिए केंद्र की अनुमति आवश्यक होगी।

nnnn

सड़कों की बहाली, मुआवज़ा और किराया सहायता योजना

nnnn

आपदा प्रभावित क्षेत्रों में सबसे पहले सड़कों को बहाल करना सरकार की प्राथमिकता है ताकि बागवानों को फसलें मंडियों तक पहुंचाने में दिक्कत न हो। जिन लोगों की संपत्ति जैसे मकान, पशुशालाएं या मवेशी नष्ट हुए हैं, उन्हें सरकार द्वारा उचित मुआवज़ा दिया जाएगा। जो लोग किराए पर रहना चाहें, उन्हें सरकार ₹5000 प्रति माह की किराया सहायता देगी।

nnnn

छोटा शिमला में पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह का लोकार्पण

nnnn

मुख्यमंत्री ने बाद में छोटा शिमला में लोक निर्माण विभाग के नए विश्राम गृह का लोकार्पण किया, जिसमें ₹4.15 करोड़ की लागत से नौ विशेष कक्ष बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि यह भवन तय समय सीमा में पूर्ण हुआ है और अब इसे आम लोगों के लिए ऑनलाइन बुकिंग के ज़रिए उपलब्ध करवाया जा रहा है।

nnnn
जाखू मंदिर
nnnn

पर्यटन को लेकर भ्रम फैलाने वालों से बचें — मुख्यमंत्री की अपील

nnnn

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर हिमाचल के पर्यटन को लेकर गलत सूचना फैलाई जा रही है, जबकि प्रदेश का अधिकांश हिस्सा पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने देशभर के पर्यटकों से हिमाचल आने और यहां की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने की अपील की।

nnnn

कई गणमान्य व्यक्ति रहे उपस्थित

nnnn

इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, विधायक कमलेश ठाकुर, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया), राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष देवेंद्र श्याम, राज्य उद्योग विकास निगम के उपाध्यक्ष विशाल चम्बियाल, नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान, उपमहापौर उमा कौशल, उपायुक्त अनुपम कश्यप सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

n
विज्ञापन