मंडी में HRTC बस हादसा : खेतों में जा गिरी सवारियों से भरी बस, राहत कार्य जारी
डलहौज़ी हलचल (मंडी) : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट उपमंडल में तरांगला (मसेरन के पास) मंगलवार को एक गंभीर सड़क हादसा हो गया। यात्रियों से भरी एचआरटीसी (हिमाचल पथ परिवहन निगम) की बस अनियंत्रित होकर खेतों में जा गिरी। हादसे के समय बस में करीब 20 से 25 यात्री सवार थे।rn
मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी
rn
दुर्घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी सरकाघाट और स्थानीय पुलिस थाना की टीम तुरंत मौके के लिए रवाना हुई। स्थानीय ग्रामीण भी राहत कार्यों में जुट गए हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सरकाघाट अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और दो अन्य महिलाएं की हालत भी नाजुक बनी हुई है। डीएसपी ने मौत की पुष्टि की है।
rn

rnrn
हादसे के कारणों की जांच जारी
rn
फिलहाल बस के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने के कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है। प्रारंभिक जांच के आधार पर तकनीकी खराबी या सड़क पर फिसलन जैसे कारणों की संभावना जताई जा रही है, लेकिन प्रशासनिक अधिकारी मामले की विस्तृत जांच कर रहे हैं।
