Nahan News : पीएम मोदी ने 22 लोगों के 16 लाख करोड़ का कर्ज माफ कियाः राहुल

n Nahan News : डलहौज़ी हलचल (Nahan) : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने आज सिरमौर जिला के नाहन में कांग्रेस के पक्ष में प्रचार किया। nnnn एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कांग्रेस पार्टी के चारों लोकसभा उम्मीदवारों को जिताने की अपील करते हुए कहा कि मैं और प्रियंका […]
n

Nahan News : डलहौज़ी हलचल (Nahan) : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने आज सिरमौर जिला के नाहन में कांग्रेस के पक्ष में प्रचार किया।

nnnn

एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कांग्रेस पार्टी के चारों लोकसभा उम्मीदवारों को जिताने की अपील करते हुए कहा कि मैं और प्रियंका दिल्ली में आपके सिपाही हैं और हिमाचल प्रदेश की आवाज़ को दिल्ली में बुलंद करेंगे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश में आपदा आई तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश की कोई मदद नहीं की। प्रदेश में आपदा से 22 हजार परिवार प्रभावित हुए और केंद्र सरकार ने कुछ नहीं दिया। नुकसान से 9000 करोड़ रुपए भी अभी तक केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को नहीं दिए।

nnnn
Nahan
Nahan
nnnn

 उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अडानी और मीडिया की पार्टनर्शिप के कारण हिमाचल के सेब बाग़बानों को सही दाम नहीं मिल रहा है। मोदी ने सेब स्टोरेज का सारी फैसिल्टी एक आदमी को दे दी है और वह सेब के दाम को कंट्रोल कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र देश के 20-25 लोगों के लिए काम कर रहे हैं। देश के सात एयरपोर्ट अडानी की कंपनी को दे दिए गए हैं और हथियार बनाने का काम भी अडानी की कंपनी कर रही है। पूरा देश जानता है कि जब तक मोदी सत्ता में है तब तक अडानी की कंपनी मुनाफ़ा कमाएगी।

nnnn

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री देश के मात्र 22 लोगों को करोड़पति बनाने के लिए काम कर रहे हैं। पिछले दस वर्षों में उनका 16 लाख करोड़ रुपए का कर्ज माफ़ किया गया है, लेकिन किसान का कर्ज माफ़ नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि आज मीडिया सेब के दाम, किसानों और मज़दूर की समस्याओं की चर्चा नहीं करता, बल्कि अडानी की शादी दिखाता है। उन्होंने कहा कि देश में सिर्फ 22 लोगों के सपने पूरे हो रहे हैं और बाक़ी का देश देखता रह जाता है। भाजपा सरकार ने नोटबंदी कर करोड़ों छोटे कारोबारियों को बर्बाद कर दिया और ग़लत जीएसटी लागू किया।

nnnn
Nahan
Nahan
nnnn

राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश के करोड़ों लोगों को लखपति बनाने जा रही है। कांग्रेस पार्टी के सत्ता में आने पर हर गरीब महिला के खाते में एक साल में एक लाख रुपए डाले जाएंगे। किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य की क़ानूनी गारंटी दी जाएगी। सरकारी क्षेत्र में 30 लाख नौकरियाँ देंगे और मनरेगा की दिहाड़ी बढ़ाकर 400 रुपए करेंगे। इसके साथ ही ग्रेजुएट युवाओं को पहली नौकरी पक्की का अधिकार देंगे, जिसके तहत सरकारी कंपनियों, संस्थानों में उन्हें रोज़गार उपलब्ध करवाया जाएगा। किसानों का कर्ज माफ करने के साथ-साथ आंगनबाड़ी में काम करने वाली महिलाओं और आशा कार्यकर्ताओं की आय दोगुनी करेंगे। उन्होंने कहा कि यह फ्री गिफ्ट नहीं है, बल्कि लोगों का अधिकार है, जिसे केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद दिया जाएगा।

nnnn

उन्होंने कहा कि संविधान भारत की आवाज़ है और भाजपा उस संविधान पर हमला कर रही है, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता मज़बूती के साथ भाजपा के ख़िलाफ़ लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि संविधान कोई मामूली किताब नहीं है, बल्कि इसकी सोच हज़ारों साल पुरानी है और यह किताब देश की आवाज़ है।

nnnn

इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, शिमला से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार विनोद सुल्तानपुरी, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, विधायक अजय सोलंकी सहित कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

n
विज्ञापन