skip to content

काँगड़ा : निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

Dalhousie Hulchul
काँगड़ा

डलहौज़ी हलचल (धर्मशाला) 06 सितंबर — जिला कांगड़ा के भाषा-संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय राजभाषा हिंदी पखवाड़े के तहत, जी.ए.वी स्कूल कांगड़ा में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार, प्रोत्साहन, और विकास को बढ़ावा देना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ तहसीलदार कांगड़ा द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। जी.ए.वी स्कूल की प्रधानाचार्य विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रही। इस अवसर पर जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया।

निबंध लेखन प्रतियोगिता में रितिका की सफलता

जी.ए.वी स्कूल कांगड़ा की छात्रा रितिका ने निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कंगना ने द्वितीय स्थान और रिद्विमा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

भाषण प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन

भाषण प्रतियोगिता में एंजल रेनबो इंटरनेशनल स्कूल नगरोटा बगवां की छात्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि काशवी ने द्वितीय और जी.ए.वी कांगड़ा की कृतिका ने तीसरा स्थान हासिल किया।

प्रश्नोतरी प्रतियोगिता के परिणाम

हिंदी प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में अंशिका (जी.ए.वी कांगड़ा) ने प्रथम, अंशिका मेहता (रेनबो वर्ल्ड स्कूल भवारना) ने द्वितीय और कुश मेहरा (रेनबो वर्ल्ड स्कूल भवारना) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिताओं के विजेताओं को ममेंटो देकर सम्मानित किया गया। निर्णायक मंडल में अश्वनी धीमान, युगल डोगरा और यश पाल सिंह ने भूमिका निभाई।

अंत में, जिला भाषा अधिकारी अमित गुलेरी ने विभागीय गतिविधियों पर प्रकाश डाला और हिंदी की अस्मिता और सम्मान बनाए रखने के लिए उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों और विभिन्न स्कूलों के अध्यापकों से हिंदी के उन्नयन और विकास हेतु ठोस कदम उठाने की अपील की।

Share This Article
इस रंगीन दुनिया में खबरों का अपना अलग ही रंग होता है। यह रंग इतना चमकदार होता है कि सभी की आंखें खोल देता है। यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि कलम में बहुत ताकत होती है।