डलहौज़ी हलचल ( कोटखाई): कोटखाई क्षेत्र के अग्रणी प्री-स्कूल, सनरॉक प्ले स्कूल (SunRock Play School, Gumma Kotkhai) में आज नवरात्रि के पावन अवसर पर ‘कंजक पूजन’ का पर्व अत्यंत श्रद्धा, उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। पूरा स्कूल परिसर भक्तिमय माहौल में सराबोर नज़र आया, जहाँ नन्हे-मुन्ने बच्चे पारंपरिक परिधानों में सजे-धजे माता के जयकारे लगाते दिखे।
नन्हीं कन्याओं को माना ‘देवी स्वरूप’, किया अभिनंदन
कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक और शास्त्रोक्त विधि से की गई। स्कूल स्टाफ द्वारा नन्हीं कन्याओं को ‘देवी स्वरूप’ मानकर उनके चरण पखारकर, तिलक लगाकर और चुनरी ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया। फूलों और रंगोली से सजे स्कूल परिसर ने वातावरण को और भी पावन बना दिया। पूजन के उपरांत सभी कन्याओं और बालकों को पूरी, हलवा, चना और आकर्षक उपहार भेंट किए गए। बच्चों ने माता के भजनों पर नृत्य कर उत्सव का भरपूर आनंद लिया।

संस्कारों से जोड़ना ही हमारा उद्देश्य: प्रधानाचार्या
इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्या शैलजा अमरेईक ने बच्चों और स्टाफ को संबोधित करते हुए कहा कि “कंजक पूजन केवल एक अनुष्ठान नहीं है, बल्कि यह समाज में नारी शक्ति के सम्मान और बालिकाओं के प्रति प्रेम का प्रतीक है। सनरॉक प्ले स्कूल का उद्देश्य अपने नन्हे छात्रों को बचपन से ही अपनी समृद्ध संस्कृति और संस्कारों से जोड़ना है।” उन्होंने दोहराया कि स्कूल भविष्य में भी ऐसे सर्वांगीण विकास वाले कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।
एडमिशन ओपन: सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध
प्रधानाचार्या ने जानकारी दी कि सनरॉक प्ले स्कूल में नर्सरी, एल०के०जी०, यू०के०जी० और क्रेच (Creche) की बेहतरीन सुविधा उपलब्ध है। संस्थान क्षेत्र के बच्चों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करने और लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए सदैव प्रयासरत है। सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश की प्रक्रिया जारी है।

