skip to content

केवल सिंह पठानिया ने सम्भाला उप-मुख्य सचेतक का पदभार

Dalhousie Hulchul
केवल सिंह पठानिया
Whats-App-Image-2025-02-24-at-16-46-29-3b3d3832

डलहौज़ी हलचल (काँगड़ा) : ज़िला कांगड़ा के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक केवल सिंह पठानिया ने आज उप-मुख्य सचेतक का पदभार संभाला। इस अवसर पर उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मुख्यमंत्री ठाकुुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया।

समारोह में उपस्थित गणमान्य व्यक्ति:

इस अवसर पर कृषि और पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार, आयुष युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा, नाहन से विधायक अजय सोलंकी और प्रदेशभर से पहुंचे पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।

केवल सिंह पठानिया का राजनीतिक जीवन:

केवल सिंह पठानिया का राजनीतिक जीवन 1987 में एनएसयूआई और प्रदेश कांग्रेस कमेटी में विभिन्न पदों पर दायित्व निभाने के साथ शुरू हुआ। उन्होंने 2008 में दांडी यात्रा की और 2009 में भारत सरकार के युवा सेवाएं और खेल मंत्रालय द्वारा सर्वश्रेष्ठ युवा पुरस्कार से सम्मानित हुए।

शैक्षिक पृष्ठभूमि:

पठानिया ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र और कानून की पढ़ाई की है। वह छात्र जीवन से ही एनएसयूआई के साथ जुड़े रहे और 1987 से 1991 तक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धर्मशाला के कैंपस प्रेसिडेंट रहे।

सरकारी पदों पर योगदान:

पठानिया वीरभद्र सरकार में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर हिमुडा के सदस्य रह चुके हैं और कांग्रेस सरकार में कई अहम पदों पर दायित्व निभाया। 2012 से 2017 तक हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम में सदस्य के तौर पर सेवाएं दीं और 2012 में हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष भी रहे।

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय अनुभव:

पठानिया ने एनएसयूआई और कांग्रेस पार्टी के लिए पंजाब, चंडीगढ़, राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और गोवा में भी काम किया। खेल गतिविधियों में विशेष रुचि रखने वाले पठानिया प्रदेश की हॉकी टीम के कप्तान रहे हैं और राष्ट्रीय स्तर पर पांच बार राज्य का प्रतिनिधित्व किया है।

Share This Article
इस रंगीन दुनिया में खबरों का अपना अलग ही रंग होता है। यह रंग इतना चमकदार होता है कि सभी की आंखें खोल देता है। यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि कलम में बहुत ताकत होती है।