skip to content

Una : महिला मंडल कुंगड़त ने आपदा राहत कोष में 11 हज़ार रूपये का किया अंशदान    

Dalhousie Hulchul
डलहौज़ी हलचल (Una) : महिला मंडल कुंगड़त ने आपदा राहत कोष में 11 हज़ार रूपये की राशि का चैक उपायुक्त ऊना (Una)  राघव शर्मा को भेंट किया। इसके अतिरिक्त महिला मंडल कुंगड़त की महासचिव सुरेश लता जोशी ने भी 11 हजार रूपये का चैंक आपदा राहत कोष के लिए भेंट किया।

इस अवसर पर उपायुक्त ऊना (Una)  राघव शर्मा ने कहा कि यह सहायता राशि आपदा की इस घड़ी में प्रभावितों को मदद प्रदान करने में कारगर साबित होगी। उन्होंने अंशदान के लिए महिला मंडल कुंगड़त का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस तरह के योगदान आपदा प्रभावितों की मदद में अमूल्य हैं।

इस अवसर पर प्रधान मनोरमा जोशी, महासचिव सुरेश लता जोशी व कोषाध्यक्ष रित्ता जोशी उपस्थित रहीं।

Share This Article
इस रंगीन दुनिया में खबरों का अपना अलग ही रंग होता है। यह रंग इतना चमकदार होता है कि सभी की आंखें खोल देता है। यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि कलम में बहुत ताकत होती है।