skip to content

पंचतत्व में विलीन हुए शहीद अरविंद सिंह, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

Dalhousie Hulchul
शहीद अरविंद सिंह
Whats-App-Image-2025-02-24-at-16-46-29-3b3d3832

डलहौज़ी हलचल (हमीरपुर) : जम्मू-कश्मीर में एक सैन्य आपरेशन के दौरान शहीद हुए गांव हथोल खास के सैनिक अरविंद सिंह का रविवार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दुखद अवसर पर प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त अमरजीत सिंह ने शहीद अरविंद सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित करके श्रद्धांजलि अर्पित की।

शहीद अरविंद सिंह
शहीद अरविंद सिंह

सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

सेना के अधिकारियों और एएसपी राजेश कुमार ने भी शहीद अरविंद सिंह को श्रद्धांजलि दी। सेना की टुकड़ी ने हवा में फायरिंग और शस्त्र उल्टे करके शहीद को अंतिम सलामी दी। शहीद अरविंद सिंह के छोटे भाई परमजीत सिंह, जो इस समय थल सेना में तैनात हैं, ने उन्हें मुखाग्नि दी।

शहीद अरविंद सिंह
शहीद अरविंद सिंह

सैनिक की सेवा और परिवार

अरविंद सिंह ने वर्ष 2017 में डोगरा रेजिमेंट में भर्ती होकर राष्ट्रीय राइफल्स में अपनी सेवाएं दीं। शहीद अरविंद सिंह अपने पीछे पत्नी इक्षू देवी, डेढ़ वर्षीय बेटा रियांश ठाकुर, पिता राजेंद्र सिंह, और माता सरोज कुमारी को छोड़ गए हैं।

शहीद अरविंद सिंह
शहीद अरविंद सिंह
Share This Article
इस रंगीन दुनिया में खबरों का अपना अलग ही रंग होता है। यह रंग इतना चमकदार होता है कि सभी की आंखें खोल देता है। यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि कलम में बहुत ताकत होती है।