skip to content

Milind Deora : लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, मिलिंद देवड़ा ने दिया इस्तीफा

Dalhousie Hulchul
Milind Deora
Whats-App-Image-2025-02-24-at-16-46-29-3b3d3832

Milind Deora:  डलहौज़ी हलचल :  महाराष्ट्र में कांग्रेस को लोकसभा चुनाव से ठीक पहले बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा (Milind Deora) ने अपनी प्राथमिक कांग्रेसी सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने खुद ट्वीट के माध्यम से इसकी सूचना दी है। आज ही वह एकनाथ शिंदे की शिवसेना का हिस्सा बनेंगे। उन्हें मुख्यमंत्री शिंदे पार्टी में शामिल करेंगे।

जानकारी देते हुए मिलिंद देवड़ा (Milind Deora) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि आज मेरी राजनीतिक यात्रा में एक महत्वपूर्ण अध्याय का समापन हुआ है। मैंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही पार्टी के साथ मेरे परिवार का 55 साल पुराना रिश्ता खत्म हो गया है।

मिलिंद देवड़ा 2024 में मुंबई की दक्षिणी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं। यूबीटी (उद्धव ठाकरे की शिवसेना) भी इस सीट पर दावा ठोक रही है। कांग्रेस भी ठाकरे गुट को यह सीट देने पर सहमत है। देवड़ा इससे बहुत नाराज थे। वह अब शिंदे गुट में शामिल होने जा रहे है। यह भी कहा जाता है कि उन्हें इस पद के लिए उम्मीदवार बनाया जा सकता है।

Share This Article
इस रंगीन दुनिया में खबरों का अपना अलग ही रंग होता है। यह रंग इतना चमकदार होता है कि सभी की आंखें खोल देता है। यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि कलम में बहुत ताकत होती है।