skip to content

चंबा में मां की हत्या, आरोपी बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Dalhousie Hulchul
Whats-App-Image-2025-02-24-at-16-46-29-3b3d3832

Murder News Chamba ||  चंबा: हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में एक हत्या का मामला सामने आया हुआ है। घटना जिले के उपमंडल भटियात क्षेत्र की है। जहां पर एक युवक ने अपनी मां को मौत के घाट उत्तारा हुआ है। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक महिला के शव को अपने कब्जे में लिया हुआ है। वहीं आरोपी बेटे के​ ​खिलाफ हत्या का मामला दर्जकर आगामी कर्रवाही शुरू कर दी है। मृतक महिला की पहचान 62 वर्षीय माया देवी पत्नी कुल बहादुर निवासी गांव डंगाड़ी पंचायत तारागढ़ जिला चंबा के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया हुआ है। मामले की पुष्टि एसपी चंबा अभिषेक यादव ने की हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार माया देवी की मंगलवार रात को 32 वर्षीय बेटे मंगल बहादुर के साथ पैसों को लेकर लड़ाई हो गई। लड़ाई इतनी हुई कि मंगल बहादूर ने अपनीे मां पर दराट से हमला कर दिया। घर एकांत में होने के कारण दो दिनों तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ था। माया देवी की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपित का पिता 82 वर्षीय कुल बहादुर रात को खाना खाने के बाद पुशशाला में सोने के लिए चला गया था। पूरी घटना सात नवंबर रात की है।

Murder News Chamba || चंबा में बेटे ने दराट से वार कर मां को उत्तारा मौत के घाट, आरोपी बेटा हुआ गिरफ्तार
Murder News Chamba || चंबा में बेटे ने दराट से वार कर मां को उत्तारा मौत के घाट, आरोपी बेटा हुआ गिरफ्तार

सुबह के समय जब वह घर पर आया तो उसका बेटा बरामेद में फैले खून को साफ कर रहा था। और माया देवी पास में पड़ी हुई थी। पिता ने ग्रामीणों को इस घटना के बारे में पूरी जनकारी दी। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस थाना चुवाड़ी की टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को मौके पर गिरफ्तार किया हुआ है।

Share This Article
इस रंगीन दुनिया में खबरों का अपना अलग ही रंग होता है। यह रंग इतना चमकदार होता है कि सभी की आंखें खोल देता है। यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि कलम में बहुत ताकत होती है।