skip to content

नाहन : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बिंदल ने नाहन में सुनी ‘मन की बात’

Dalhousie Hulchul
मन की बात

डलहौज़ी हलचल (नाहन) : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने नाहन विधानसभा क्षेत्र के बूथ नम्बर 82, शम्भूवाला में भाजपा जिला, मण्डल पदाधिकारी और अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना।

डॉ. बिंदल ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम पूरे भारत के विभिन्न हिस्सों की जानकारी देता है और इससे अनेकों संस्कृति एवं कार्यक्रमों के बारे में पता चलता है। आज के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने हिमाचल प्रदेश का जिक्र किया, जिससे यह स्पष्ट होता है कि प्रधानमंत्री और हिमाचल का कितना गहरा संबंध है। प्रधानमंत्री ने हमेशा हिमाचल को अपना दूसरा घर माना है और वे हिमाचल की विशेष चिंता करते हैं।

असम के चराईदेव मैदाम का उल्लेख

उन्होंने बताया कि ‘मन की बात’ के 112वें एपिसोड में प्रधानमंत्री मोदी ने असम के चराईदेव मैदाम के बारे में जानकारी दी, जिसे यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थलों में शामिल किया जा रहा है। यह स्थल भारत का 43वां और पूर्वोत्तर का पहला विश्व धरोहर स्थल होगा। चराईदेव का अर्थ है “पहाड़ियों पर चमकता हुआ शहर,” और यह अहोम वंश की पहली राजधानी थी। अहोम वंश के लोग अपने पूर्वजों के पार्थिव अवशेषों और कीमती वस्तुओं को पारंपरिक रूप से मोइडम में रखते थे।

Share This Article
इस रंगीन दुनिया में खबरों का अपना अलग ही रंग होता है। यह रंग इतना चमकदार होता है कि सभी की आंखें खोल देता है। यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि कलम में बहुत ताकत होती है।