skip to content

National Farmers Day 2023: जानें क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय किसान दिवस

Dalhousie Hulchul
National Farmers Day 2023
Whats-App-Image-2025-02-24-at-16-46-29-3b3d3832

National Farmers Day 2023: डलहौज़ी हलचल : भारत को सदियों से कृषि प्रधान देश  के रूप में माना जाता रहा है। किसानों को हमारे देश में अन्नदाता का दर्जा प्राप्त है और एक अनुमान के अनुसार हमारे देश  के लगभग 60 प्रतिशत लोग कृषि पर निर्भर हैं । यही कारण है कि 23 दिसंबर को देश भर में देश के किसानों को सम्मान देने के लिए इस दिन को  राष्ट्रीय किसान दिवस (National Farmers Day 2023) के रूप में मनाया जाता है।

23 दिसंबर को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई जाती है और उन्हें किसानो का बहुत बड़ा हिमायती माना जाता है । चौधरी चरण सिंह को किसानों का आदर्श माना जाता  हैं। किसानों को सशक्त बनाने के लिए उन्होंने  मंत्री और प्रधानमंत्री रहते हुए किसानों के हित में बहुत कार्य किये । अब हर साल उन्हें सम्मान देने के उद्देश्य से उनकी जयंती को  नेशनल फार्मर्स डे (National Farmers Day 2023) के रूप में मनाया जाता है।

National Farmers Day 2023
National Farmers Day 2023

साल 2001 से पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती  को राष्ट्रीय किसान दिवस (National Farmers Day 2023) के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन को हर वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री द्वारा किसानों के लिए किये गये कामों को स्मरण करने के लिए मनाया जाता है।

किसी भी दिन को मनाने की थीम निर्धारित की जाती है। यह दिन हर वर्ष एक अलग थीम पर मनाया जाता है। “सतत खाद्य सुरक्षा और लचीलेपन के लिए स्मार्ट समाधान प्रदान करना” (Delivering Smart Solutions for Sustainable Food Security and Resilience) 2023 के राष्ट्रीय किसान दिवस (National Farmers Day 2023) की थीम है। इस थीम के तहत आज देश भर में इसे मनाया जा रहा है।

Share This Article
इस रंगीन दुनिया में खबरों का अपना अलग ही रंग होता है। यह रंग इतना चमकदार होता है कि सभी की आंखें खोल देता है। यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि कलम में बहुत ताकत होती है।