Hindi News » himachal-latest-news » navodaya class 6 entrance exam

नवोदय कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, 11 अप्रैल को होगी परीक्षा

Dalhousie Hulchul

डलहौज़ी हलचल (चंबा), 17 मार्च। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छठी में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली चयन परीक्षा को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। नवोदय विद्यालय समिति ने सत्र 2026-27 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं

यह जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य विक्रम सचदेवा ने बताया कि पंजीकृत विद्यार्थी अपने प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in और cbseitms.rcil.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि चयन परीक्षा 11 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। जिले के 15 शिक्षा खंडों के अंतर्गत 14 परीक्षा केंद्रों में यह परीक्षा संपन्न होगी।

प्रधानाचार्य ने बताया कि यदि किसी विद्यार्थी को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में परेशानी होती है, तो वह पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, सरोल चंबा में आकर भी अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकता है।

इसके अलावा परीक्षा से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए जेएनवीएसटी हेल्प डेस्क प्रभारी सर्फ दीन से 9418420934 और 8894294869 नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।

प्रधानाचार्य ने सभी विद्यार्थियों और अभिभावकों से अपील की है कि वे समय रहते एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें, परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचें और प्रवेश पत्र में दिए गए सभी निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें।