Hindi News » himachal-latest-news » p m shri vidyalaya raipur created a

चंबा : पी.एम. श्री विद्यालय रायपुर ने जिला स्तरीय सांस्कृतिक टूर्नामेंट व कला उत्सव में मचाया धमाल

Dalhousie Hulchul

डलहौज़ी हलचल (चंबा) भूषण गुरंग  : पी.एम. श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रायपुर के विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय अंडर-19 छात्र एवं छात्रा वर्ग के संस्कृत सांस्कृतिक टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई प्रतियोगिताओं में शीर्ष स्थान हासिल किए। यह टूर्नामेंट पी.एम. श्री राजकीय कन्या विद्यालय, चंबा में 12 से 15 अक्तूबर 2025 तक आयोजित किया गया।

विद्यालय की छात्राओं ने वाद्यवृंद में प्रथम स्थान, जबकि लोक नृत्य, समूह गान, श्लोक उच्चारण एवं एकल गान में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। इसके अतिरिक्त विद्यालय के विद्यार्थियों ने एकांकी नाटक और भाषण प्रतियोगिता में भी प्रथम स्थान झटकते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया।

विद्यालय के प्राचार्य ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता शिक्षकों के मार्गदर्शन और विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने राज्य स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में विद्यालय के सांस्कृतिक प्रभारी शिक्षकों और विद्यार्थियों की टीम ने अपनी सृजनात्मकता, अनुशासन और प्रतिभा से सबका दिल जीत लिया।