Hindi News » breaking-news » police arrested fake ips officer in khaniyara of dharamshala

Dharmshala के खनियारा में पुलिस ने गिरफ्तार किया फर्जी आईपीएस अफसर

Dalhousie Hulchul

डलहौज़ी हलचल (Dharmshala) : धर्मशाला (Dharmshala) पुलिस ने एक फर्जी आईपीएस अधिकारी बनकर रह रहे व्यक्ति को गिरफ्तार किया  है। आरोपी किराये के मकान में  नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) का अधिकारी बन कर रह रहा  था। कार, बाइक, पिस्टल का कवर, पासपोर्ट, फर्जी आईकार्ड और दो वायरलेस सेट भी पुलिस ने  आरोपी से बरामद किए हैं। पुलिस ने अब इस मामले में जाँच  शुरू कर दी  है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार फर्जी आईपीएस बनकर रह रहे इस व्यक्ति की पहचान  विवेक के रूप में की है  जो महाराष्ट्र से बताया जा रहा है  आरोपी लगभग एक वर्ष से हिमाचल प्रदेश में विभिन्न जगहों पर रह रहा  था। बरहाल आरोपी के खिलाफ ठगी की कोई शिकायत अभी तक नहीं आई है।

पुलिस ने धर्मशाला (Dharmshala) के  खनियारा में छापेमारी के दौरान  आरोपी से गुजरात नंबर की कार और बाइक बरामद भी की है। आरोपी ने अपनी कार पर भारत सरकार भी  लिखवाया था। बताया जा रहा है कि आरोपी सिर्फ नशे के कारोबारियों को अपना निशाना बनाता  था। वह चरस जैसे नशीले पदार्थ उनसे पकड़ता था और खुद भी सेवन करने  के अलावा दूसरों को भी देता था।

अक्षित वालिया निवासी गाहलियां ने पुलिस में इस बाबत शिकायत की थी। आरोपी अक्षित के कैफे में कुक था। उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर अक्षित ने इसकी  शिकायत पुलिस में की । एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि आरोपी ने उसकी कार सहित अन्य सामान पकड़ा है। आरोपी ने ठगी की कोई शिकायत पुलिस को अभी तक नहीं मिली है। आगे की कार्रवाई चल रही है।