Hindi News » breaking-news » road accident in himachal car went out

 Road Accident in Himachal :  अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़की कार, महिला समेत 3 लोगों की मौत

Dalhousie Hulchul

Road Accident in Himachal :  : डलहौज़ी हलचल (लाहौल):  हिमाचल प्रदेश के लाहौल के जहालमा में एक बड़ा सडक हादस (Road Accident in Himachal) पेश आया  है जिसमे एक महिला समेत  तीन लोगों की मौत हो गई है ।

हादसा उस समय हुआ जब केलांग किलाड़ सड़क पर एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 100 मीटर नीचे लुढ़क गई। आरंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में मरने वाले तीनों लोग पांगी किलाड़ के बताये जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस का एक दल पर पहुंच गया है ।

हादसे की पुष्टि करते हुए एसपी लाहुल स्पीति मंयक चौधरी ने कहा कि पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जांच शुरू कर दी है। इस सड़क हादसे (Road Accident in Himachal) में मृतकों की पहचान राकेश निवासी धरवास पांगी,  मोहित पुत्र देवी सिंह और चंद्रों पत्नी स्वर्गीय देवी सिंह निवासी भटवास पंचायत कुफा तहसील पांगी जिला चंबा के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है की हादसे के समय ये लोग किलाड़ से मनाली की तरफ जा रहे थे,  जिस दौरान उनकी कार जहालमा में देवी हिडिम्बा मंदिर से ठीक ऊपर केलांग किलाड़ सड़क से अनियंत्रित होकर नीचे खाई में जा गिरी ।

ये भी देखें : Road Accident Report:  सड़क दुर्घटना में घायल की मदद करने वाले नेक व्यक्ति के संरक्षण के लिए नए नियम लागु

Road Accident in Himachal
Road Accident in Himachal