skip to content

प्रेस क्लब संयोजक कपिल ठाकुर की पत्नी संगीता ठाकुर का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

Dalhousie Hulchul

डलहौज़ी हलचल (संगडाह) विजय आजाद : संगडाह प्रेस क्लब के संयोजक और नौहराधार से दैनिक समाचार के पत्रकार कपिल ठाकुर की पत्नी संगीता ठाकुर, जिनकी उम्र छियालीस वर्ष थी, ने बुधवार सुबह इस सांसारिक यात्रा को पूर्ण किया। वे लंबे समय से अस्वस्थ थीं और उनका उपचार चंडीगढ़ तथा शिमला में चल रहा था। इतने कम उम्र में उनका निधन क्षेत्र के लिए गहरे शोक का विषय है।

संगीता ठाकुर स्वास्थ्य विभाग में आशा वर्कर के रूप में कार्यरत थीं और अपनी निष्ठा व समर्पण के लिए जानी जाती थीं। उनके आकस्मिक निधन पर प्रेस क्लब संगडाह के अध्यक्ष हेमंत चौहान, उपाध्यक्ष योगेंद्र कपिल, प्रेस सचिव कपिल शर्मा, कोषाध्यक्ष विजय कुमार आजाद, कार्यालय सचिव रामलाल शर्मा, वरिष्ठ सलाहकार मेला राम शर्मा, सलाहकार भीम सिंह ठाकुर, सदस्य विनोद ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारियों ने गहरा दुख व्यक्त किया।

इसके अलावा, विधानसभा उपाध्यक्ष एवं विधायक विनय कुमार, भाजपा के पूर्व प्रत्याशी नारायण सिंह, पूर्व विधायक रूप सिंह चौहान, पूर्व विधायक हिरदाराम चौहान, पूर्व भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व पंचायत समिति सदस्य मोहनलाल आजाद, चूड़धार सेवा समिति के संस्थापक लाल तुलसीराम चौहान, समिति के अध्यक्ष ठाकुर जोगिंदर सिंह चौहान, भाजपा नेता ठाकुर दिनेश चौहान एवं कमलनयन चौहान सहित कई राजनीतिक, सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों ने उनके निधन पर शोक जताया और दिवंगत आत्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों एवं व्यापार मंडल नौहराधार के सदस्यों ने भी गहरा दुख व्यक्त किया। संगीता ठाकुर का असमय जाना पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि वह दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार को इस दुखद घड़ी को सहन करने की शक्ति दें।

Share This Article
इस रंगीन दुनिया में खबरों का अपना अलग ही रंग होता है। यह रंग इतना चमकदार होता है कि सभी की आंखें खोल देता है। यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि कलम में बहुत ताकत होती है।