skip to content

Sangrah News : अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ संगड़ाह के अध्यक्ष चंद्रमणि वर्मा का दिल का दौरा पड़ने से आकस्मिक निधन

Dalhousie Hulchul
Sangrah
Whats-App-Image-2025-02-24-at-16-46-29-3b3d3832

Sangrah News  :  डलहौज़ी हलचल (विजय आजाद)  :  अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (Non Gazett`ed Employees Federation) संगडाह (Sangrah ) विकास खंड इकाई के अध्यक्ष 39 वर्षीय चंद्रमणि वर्मा का दिल का दौरा पड़ने से आकस्मिक निधन हो गया।

चंद्रमणि वर्मा लोक निर्माण विभाग में वर्ष 2005 में लिपिक के पद पर भर्ती हुए थे तथा वर्तमान में लोक निर्माण विभाग मंडल संगड़ाह (Sangrah ) के हरिपुरधार में वरिष्ठ सहायक के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। शनिवार को ड्यूटी के दौरान अचानक बेहोश हो गए इसके बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरिपुरधार में ले जाया गया, जहां से चिकित्सको ने उन्हें संगड़ाह अस्पताल के लिए रेफर किया। संगड़ाह अस्पताल में डॉक्टर ने  उन्हें मृत घोषित कर दिया।

रविवार प्रातः संगड़ाह (Sangrah ) पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों को सौंप दिया है। आज पैतृक गांव चाढ़ना में इनका अंतिम संस्कार होगा। चंद्रमणि के पिता जगत सिंह पहाड़ियां भी कर्मचारी संगठन के नेता रहे तथा भाजपा रेणुकाजी मंडल उपाध्यक्ष भी रहे थे।

Sangrah
Sangrah

विकास खंड संगड़ाह के सभी कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों तथा भाजपा के पूर्व प्रत्याशी नारायण सिंह, पूर्व विधायक रूप सिंह व पंचायत समिति संगड़ाह के पूर्व अध्यक्ष मेलाराम शर्मा आदि ने उनके निधन पर गहरी संवेदना जताई।

गौरतलब है की, चंद्रमणि वर्मा का बतौर सरकारी कर्मचारी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन मे अग्रणी भूमिका में रहे तथा वर्तमान में एनपीएस संघ तथा अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (Non Gazetted Employees Federation) ब्लॉक संगड़ाह के अध्यक्ष थे।

चंद्रमणि अपनी पीछे 66 वर्षीय माता रेवती देवी, 38 वर्षीय पत्नी प्रोमिला वर्मा, 14 वर्षीय पुत्री वंशिका व 11 वर्षीय पुत्र को छोड़ गए। उनके इस अकस्मात निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है।

Share This Article
इस रंगीन दुनिया में खबरों का अपना अलग ही रंग होता है। यह रंग इतना चमकदार होता है कि सभी की आंखें खोल देता है। यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि कलम में बहुत ताकत होती है।