skip to content

शिमला में संजौली मस्जिद विवाद: पुलिस के लाठी चार्ज के खिलाफ आज शिमला में बाजार बंद

Dalhousie Hulchul
संजौली मस्जिद विवाद
Whats-App-Image-2025-02-24-at-16-46-29-3b3d3832

डलहौज़ी हलचल (शिमला) : शिमला के संजौली इलाके में अवैध मस्जिद को लेकर विवाद सुलझने के बजाय और उलझता जा रहा है। बुधवार को हिंदू संगठनों और स्थानीय निवासियों द्वारा किए गए उग्र प्रदर्शन के बाद शिमला के व्यापार मंडल ने गुरुवार को बाजार बंद का आह्वान किया है। शिमला के व्यापारियों ने सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक बाजार बंद रखा और पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। बालूगंज बाजार से लेकर शिमला माल रोड तक सभी दुकानें बंद रहीं। अन्य स्थानों पर भी दुकानों का बंद होना देखा गया।

संजौली मस्जिद विवाद : क्या कहते हैं शिमला व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव ठाकुर

शिमला व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव ठाकुर ने बताया कि बुधवार को संजौली में पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों और हिंदू संगठनों के सदस्यों पर लाठीचार्ज किया गया। उन्होंने कहा, “प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन की इस कार्यवाही के विरोध में आज (गुरुवार) बाजार बंद रखा गया है।” उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ने जो कदम उठाने चाहिए थे, वे न लेकर प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग किया, जो निंदनीय है।

Contents
डलहौज़ी हलचल (शिमला) : शिमला के संजौली इलाके में अवैध मस्जिद को लेकर विवाद सुलझने के बजाय और उलझता जा रहा है। बुधवार को हिंदू संगठनों और स्थानीय निवासियों द्वारा किए गए उग्र प्रदर्शन के बाद शिमला के व्यापार मंडल ने गुरुवार को बाजार बंद का आह्वान किया है। शिमला के व्यापारियों ने सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक बाजार बंद रखा और पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। बालूगंज बाजार से लेकर शिमला माल रोड तक सभी दुकानें बंद रहीं। अन्य स्थानों पर भी दुकानों का बंद होना देखा गया।संजौली मस्जिद विवाद : क्या कहते हैं शिमला व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव ठाकुरसंजौली मस्जिद विवाद: आंदोलन की चेतावनी

संजौली मस्जिद विवाद: आंदोलन की चेतावनी

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि कोर्ट का फैसला आने तक मस्जिद को सील किया जाए, अन्यथा आंदोलन और उग्र होगा। यह विरोध केवल शिमला तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पांवटा साहिब और मंडी जैसे क्षेत्रों तक भी फैल गया है, जिससे माहौल तनावपूर्ण होता जा रहा है।

बुधवार, 11 सितंबर को हजारों की संख्या में लोग संजौली पहुंचे और अवैध मस्जिद निर्माण के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सरकार और नगर निगम कोर्ट में तारीख पर तारीख दे रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस फैसला नहीं आया है। इस विरोध के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच टकराव हुआ, जिसमें पुलिस ने लाठीचार्ज और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इस संघर्ष में 4 पुलिसकर्मी और 4 प्रदर्शनकारी घायल हो गए।

यह विवाद अब धीरे-धीरे राज्यभर में फैलता दिख रहा है, जिससे प्रशासन के लिए स्थिति को नियंत्रित करना चुनौतीपूर्ण बनता जा रहा है।

Share This Article
इस रंगीन दुनिया में खबरों का अपना अलग ही रंग होता है। यह रंग इतना चमकदार होता है कि सभी की आंखें खोल देता है। यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि कलम में बहुत ताकत होती है।