डलहौज़ी हलचल (मंडी) 7 जुलाई: तेरंग हादसे में लापता हरदेव (30) पुत्र भगत राम की तलाश अभी भी जारी है। उपायुक्त मंडी, अपूर्व देवगन ने बताया कि बादल फटने से आए मलबे को पोकलेन मशीन से एक बार पलटा गया, लेकिन हरदेव का कोई सुराग नहीं मिला। इस कारण से तलाशी अभियान का दायरा बढ़ा दिया गया है और खोजी कुत्तों की मदद ली जा रही है। हादसे में लापता 10 में से 9 लोगों को ढूंढ लिया गया है।
तलाशी अभियान जारी
उपायुक्त ने जानकारी दी कि एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और होमगार्ड के जवान लगातार इस अभियान में जुटे हुए हैं। एडीएम मंडी डॉ. मदन कुमार को सर्च अभियान की देखरेख के लिए भेजा गया है। उनकी उपस्थिति में बुधवार को सर्च अभियान चलाया गया। कार्यवाहक एसडीएम डॉ. भावना वर्मा और डीआरओ हरीश शर्मा भी लगातार इस अभियान पर नजर बनाए हुए हैं।
Contents
डलहौज़ी हलचल (मंडी) 7 जुलाई: तेरंग हादसे में लापता हरदेव (30) पुत्र भगत राम की तलाश अभी भी जारी है। उपायुक्त मंडी, अपूर्व देवगन ने बताया कि बादल फटने से आए मलबे को पोकलेन मशीन से एक बार पलटा गया, लेकिन हरदेव का कोई सुराग नहीं मिला। इस कारण से तलाशी अभियान का दायरा बढ़ा दिया गया है और खोजी कुत्तों की मदद ली जा रही है। हादसे में लापता 10 में से 9 लोगों को ढूंढ लिया गया है।तलाशी अभियान जारीप्रभावित परिवारों को राहत सामग्री
प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री
प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री प्रदान की गई है। इनमें गैस कनेक्शन, राशन, और मेडिकल किटें शामिल हैं। सभी मृतकों के परिवार वालों को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि भी दी गई है। प्रशासन लगातार आपदा पीड़ितों की सहायता कर रहा है और आगे भी हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है।