skip to content

पर्यटकों की सुगम यात्रा के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध, हिमाचल प्रदेश में अधिकतर सड़क मार्ग बहाल

Dalhousie Hulchul
हिमाचल प्रदेश
Whats-App-Image-2025-02-24-at-16-46-29-3b3d3832

डलहौज़ी हलचल (शिमला) :  पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज बताया कि हिमाचल प्रदेश पर्यटकों के आतिथ्य सत्कार के लिए तत्पर है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश की अधिकतर सड़कें पर्यटकों के सुगम आवागमन के लिए खुली हैं। कुछ मीडिया रिपोर्टों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि हिमाचल में बड़े पैमाने पर सड़कों के बाधित होने की खबरें तथ्यहीन हैं। प्रदेश में केवल कुछ क्षेत्रों की सड़कें बाधित हैं, जबकि अधिकांश सड़कें पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए खुली हैं।

सरकार की प्रतिबद्धता

प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार पर्यटकों की सुरक्षित यात्रा के लिए प्रतिबद्ध है और पर्यटक प्रदेश में सुखद यात्रा का आनंद उठा सकते हैं। प्रदेश का लोक निर्माण विभाग बाधित सड़कों को बहाल करने के लिए तत्परता से कार्य कर रहा है।

सुरक्षा और सुविधा के उपाय

प्रदेश सरकार सैलानियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग, जिला प्रशासन, और पुलिस विभाग स्थानीय लोगों और पर्यटकों की सुविधा के लिए नियमित रूप से सड़क संबंधी अपडेट जारी करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल शिमला, मनाली, धर्मशाला, डलहौजी, किन्नौर, और लाहौल-स्पीति आगंतुकों के स्वागत के लिए तैयार हैं।

महत्वपूर्ण जानकारी

प्रवक्ता ने पर्यटकों से आग्रह किया कि हिमाचल की यात्रा करने से पूर्व जिला प्रशासन, पुलिस विभाग के हेल्पलाइन नंबर, और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सड़क संबंधी जानकारी प्राप्त करें।

Share This Article
इस रंगीन दुनिया में खबरों का अपना अलग ही रंग होता है। यह रंग इतना चमकदार होता है कि सभी की आंखें खोल देता है। यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि कलम में बहुत ताकत होती है।