Hindi News » himachal-latest-news » state level independence day celebrations in

सरकाघाट में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह, मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणाएं

Dalhousie Hulchul

डलहौज़ी हलचल (मंडी ) : प्रदेश में 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। राज्य, जिला और उप-मंडल स्तर पर भव्य समारोह आयोजित हुए। जिला मंडी के सरकाघाट में राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया, परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली। इस परेड में पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, आईटीबीपी, उत्तराखंड पुलिस, तृतीय भारत रिजर्व बटालियन पंडोह, यातायात पुलिस, पूर्व सैनिक लीग और होमगार्ड बैंड की टुकड़ियां शामिल थीं। परेड का नेतृत्व उप-पुलिस अधीक्षक उमेश्वर राणा ने किया।

आपदा राहत व पुनर्वास

मुख्यमंत्री ने ग्लोबल वार्मिंग के कारण बढ़ती प्राकृतिक आपदाओं पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में 10,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था, जबकि केंद्र से मात्र 1,500 करोड़ रुपये मिले। इस वर्ष भी भारी बारिश, विशेषकर मंडी जिले में, बड़े नुकसान का कारण बनी है, परंतु केंद्र से अभी कोई सहायता नहीं मिली।
उन्होंने घोषणा की—

  • आपदा प्रभावितों के लिए अतिरिक्त 100 करोड़ रुपये
  • 3,000 करोड़ रुपये की आपदा न्यूनीकरण एवं आजीविका सुरक्षा परियोजना।
  • पूर्णत: क्षतिग्रस्त मकानों का मुआवज़ा 1.3 लाख से बढ़ाकर 7 लाख रुपये
  • आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त मकानों का मुआवज़ा 12,500 से बढ़ाकर 1 लाख रुपये
  • रहने लायक न होने वाले मकानों को पूरी तरह क्षतिग्रस्त माना जाएगा।

उन्होंने मसेरन बस दुर्घटना के मृतकों और इस वर्ष आपदाओं में जान गंवाने वाले 222 लोगों को श्रद्धांजलि दी।

नशा मुक्ति और रोकथाम

  • पीआईटी एनडीपीएस अधिनियम का सख्त क्रियान्वयन।
  • 42 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति जब्त।
  • पुलिस भर्ती में चिट्टा टेस्ट अनिवार्य।
  • एंटी चिट्टा वालंटियर योजना – स्वयंसेवक पुलिस और जनता के बीच सेतु बनेंगे, तस्करी रोकने व जागरूकता फैलाने में मदद करेंगे, प्रोत्साहन राशि भी मिलेगी।
  • नशा मुक्ति रोकथाम एवं पुनर्वास बोर्ड – विभिन्न विभागों, एनजीओ और विशेषज्ञों की भागीदारी।
  • गांव-पंचायत स्तर पर एंटी ड्रग समितियां – पंचायत सचिव, आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, पुलिस कांस्टेबल शामिल होंगे।
  • नियमित बैठकें और मासिक रिपोर्ट अनिवार्य।

शिक्षा व रोजगार

  • सभी सरकारी शिक्षण संस्थानों के शिक्षक अब सत्र के अंत में सेवानिवृत्त होंगे।
  • 200 नए सीबीएसई पाठ्यक्रम स्कूल।
  • अढ़ाई वर्षों में 23,191 सरकारी नौकरियां और 51,425 निजी क्षेत्र में रोजगार
  • शिक्षा विभाग में 5,452 पद भरे, 9,535 और भरे जाएंगे।
  • आगामी भर्तियां – 1,300 पुलिसकर्मी, 600 पटवारी, 600 जेबीटी, 200 डॉक्टर, 300 पंचायत सचिव।
  • पारदर्शी भर्ती – हिमाचल प्रदेश सबोर्डिनेट सर्विसिज सिलेक्शन बोर्ड भंग, नया राज्य चयन आयोग।
  • अंतिम मेरिट में लिखित व साक्षात्कार अंक दोनों शामिल होंगे।
  • नकल पर रोक के लिए कानून – 3 साल तक का कारावास प्रावधान।

ऊर्जा, परिवहन व अर्थव्यवस्था

  • हिमाचल को देश का पहला हरित ऊर्जा राज्य बनाने का संकल्प।
  • सोलर प्रोजेक्ट के लिए ब्याज सब्सिडी – जनजातीय क्षेत्र में 5% और अन्य क्षेत्रों में 4%।
  • योजना के लिए 61 करोड़ रुपये
  • 2,000 ई-तिपहिया वाहनों के परमिट।
  • दूध खरीद दर – गाय का ₹51/लीटर, भैंस का ₹61/लीटर।
  • मक्की ₹40/किलो, गेहूं ₹60/किलो, कच्ची हल्दी ₹90/किलो, जौ ₹60/किलो।
  • गोबर खाद खरीद – ₹300/क्विंटल।
  • बागवानी उत्पाद समर्थन मूल्य – सेब/किन्नू/माल्टा/संतरा ₹12/किलो, गलगल ₹10/किलो, आम ₹12/किलो।

अन्य घोषणाएं

  • 100 करोड़ की राजीव गांधी वन संवर्धन योजना – महिला व युवक मंडलों की भागीदारी।
  • इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख-सम्मान निधि – 18-59 वर्ष की 2,96,279 महिलाओं को ₹1,500/माह।
  • शिमला के चम्याणा अस्पताल में रोबोटिक सर्जरी की शुरुआत, जल्द अन्य कॉलेजों में भी।
  • अटल आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय का स्थानांतरण नेरचौक से सरकाघाट
  • सीमा पर्यटन को बढ़ावा – पर्यटक चीन सीमा के निकट भ्रमण कर सकेंगे, शिपकी-ला मार्ग से कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू करने का आग्रह।

सम्मान और प्रेरणा

मुख्यमंत्री ने फ्लाइट लेफ्टिनेंट अर्शवीर ठाकुर को वीर चक्र मिलने पर बधाई दी, जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के आतंकी ठिकाने ध्वस्त करने में भूमिका निभाई। उन्होंने हिमाचल के शूरवीरों के बलिदान को नमन किया और सरकाघाट में नया बस अड्डा, अस्पताल की क्षमता 150 बिस्तर करने व शिव मंदिर के पास पार्किंग स्थल की घोषणा की।

समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम, गृह रक्षकों द्वारा जीवन रक्षक तकनीक प्रदर्शन और प्रतिभागियों का सम्मान हुआ। मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए जगनाथ ने ₹1 लाख का चेक भेंट किया।
कार्यक्रम में कई विधायक, पूर्व मंत्री, अधिकारी और कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित रहे।

तस्वीरें