skip to content

भटियात के तारागढ़ गांव की निवासी सुनीधी सिंह को क्रेटर अवार्ड से किया गया सम्मानित

Dalhousie Hulchul
सुनीधी सिंह

डलहौज़ी हलचल (चंबा) 13 सितंबर 2024 भूषण गुरंग : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले की भटियात तहसील के तारागढ़ गांव की निवासी सुनीधी सिंह को देश की पहली एग्रीकल्चर क्रिएटर के रूप में पहचान मिल चुकी है। उन्हें 13 सितंबर 2024 को लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में आयोजित एक विशेष क्रेटर अवार्ड समारोह में सम्मानित किया गया। सुनीधी वर्तमान में LPU में BSc Agriculture (Honours) की छात्रा हैं और इस वर्ष मार्च में उन्हें “कृषि सर्वश्रेष्ठ लड़की क्रिएटर” के रूप में चुना गया था।

यह सम्मान हिमाचल प्रदेश, विशेषकर पिछड़े क्षेत्रों के लिए एक गर्व का विषय है। तारागढ़ गांव, जो भटियात की एक पिछड़ी पंचायत में आता है, अब सुनीधी की कड़ी मेहनत और नवीन सोच के चलते प्रसिद्ध हो गया है। उनके इस सफल सफर का श्रेय उनके शिक्षकों, माता-पिता और शिक्षा संस्थान को जाता है, जिन्होंने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाने में मदद की।

सुनीधी की सफलता ने साबित कर दिया है कि महिलाएं, विशेषकर हिमाचल प्रदेश जैसे राज्य में जहां लघु और सीमांत किसान अधिक हैं, कृषि में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती हैं। उनकी इस यात्रा ने कई अन्य महिलाओं को प्रेरित किया है। सुनीधी भारतीय कृषि में नवाचार और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण बदलाव का नेतृत्व कर रही हैं।

हिमाचली जनता से अपील

हम सभी से अपील करते हैं कि सुनीधी सिंह जैसी प्रतिभाओं का समर्थन करें, उन्हें वोट, लाइक, शेयर और फॉलो करें ताकि भारतीय महिलाएं कृषि में अपनी पारंपरिक भूमिकाओं से आगे बढ़कर नवाचार के माध्यम से अपनी आजीविका को बेहतर बना सकें। यह हिमाचल प्रदेश के लघु सीमांत किसानों के लिए प्रोडक्शन हब स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हो सकता है।

Share This Article
इस रंगीन दुनिया में खबरों का अपना अलग ही रंग होता है। यह रंग इतना चमकदार होता है कि सभी की आंखें खोल देता है। यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि कलम में बहुत ताकत होती है।