skip to content

आज का राशिफल 01-08-2024 : जानिए आपकी राशि के लिए क्या है खास

Dalhousie Hulchul
आज का राशिफल
Whats-App-Image-2025-02-24-at-16-46-29-3b3d3832

आज गुरुवार, 01 अगस्त 2024 के पंचांग के अनुसार, सावन कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि दोपहर 3:29 तक है, इसके बाद त्रयोदशी लग जाएगी। आज के दिन विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि यह सावन महीने का पहला प्रदोष व्रत है। आज मृगशिरा और आर्द्रा नक्षत्र रहेगा, साथ ही व्याघात और हर्षण योग का संयोग भी बनेगा। राहुकाल दोपहर 02:11 बजे से 03:48 बजे तक रहेगा। चंद्रमा का संचार मिथुन राशि पर होगा।

आज का राशिफल

मेष राशि (Aries Horoscope Today)

आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। नौकरी की तलाश में हैं तो सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और परिवार में नए सदस्य का आगमन हो सकता है। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे और घर का माहौल खुशहाल रहेगा।

Contents
आज गुरुवार, 01 अगस्त 2024 के पंचांग के अनुसार, सावन कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि दोपहर 3:29 तक है, इसके बाद त्रयोदशी लग जाएगी। आज के दिन विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि यह सावन महीने का पहला प्रदोष व्रत है। आज मृगशिरा और आर्द्रा नक्षत्र रहेगा, साथ ही व्याघात और हर्षण योग का संयोग भी बनेगा। राहुकाल दोपहर 02:11 बजे से 03:48 बजे तक रहेगा। चंद्रमा का संचार मिथुन राशि पर होगा।आज का राशिफलमेष राशि (Aries Horoscope Today)वृषभ राशि (Taurus Horoscope Today)मिथुन राशि (Gemini Horoscope Today)कर्क राशि (Cancer Horoscope Today)सिंह राशि (Leo Horoscope Today)कन्या राशि (Virgo Horoscope Today)तुला राशि (Libra Horoscope Today)वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Today)धनु राशि (Sagittarius Horoscope Today)मकर राशि (Capricorn Horoscope Today)कुंभ राशि (Aquarius Horoscope Today)मीन राशि (Pisces Horoscope Today)

वृषभ राशि (Taurus Horoscope Today)

आज कार्यक्षेत्र में समस्याएं आ सकती हैं। व्यापार में हानि हो सकती है और पार्टनर से धोखा मिल सकता है। स्वास्थ्य के कारण चिंतित रहेंगे और परिवार में विवाद हो सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini Horoscope Today)

आज व्यक्तिगत समस्याओं के कारण परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है और परिवार के किसी सदस्य की तबीयत बिगड़ सकती है। व्यापार में गिरावट का दौर रहेगा और दुखद समाचार मिल सकता है।

कर्क राशि (Cancer Horoscope Today)

आज मूड अच्छा रहेगा और स्वास्थ्य लाभ होगा। परिवार या मित्रों के साथ बाहर घूमने का प्लान बन सकता है। ससुराल पक्ष से आर्थिक मदद मिल सकती है जिससे व्यापार में लाभ होगा। पारिवारिक विवाद समाप्त हो सकते हैं।

सिंह राशि (Leo Horoscope Today)

आज लंबे समय से चल रही समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। नया जॉब या व्यापार में अच्छा ऑफर मिल सकता है। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा और नया वाहन खरीद सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo Horoscope Today)

आज किसी विशिष्ट व्यक्ति से मिल सकते हैं, जिससे जीवन में नई दिशा मिलेगी। स्वास्थ्य संबंधी खर्चे बढ़ सकते हैं और व्यापार में बड़ा परिवर्तन न करें। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें और पारिवारिक झगड़े हो सकते हैं।

तुला राशि (Libra Horoscope Today)

आज स्वास्थ्य समस्याओं के कारण परेशान रह सकते हैं। मौसमी बीमारियों से बचें और व्यापार में बड़ा निवेश न करें। वाणी पर संयम रखें और परिवार में विवाद से बचें।

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Today)

आज मकान या जमीन खरीद सकते हैं और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यापार में लाभ के योग हैं और नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। पारिवारिक जीवन में धार्मिक कार्य हो सकता है।

धनु राशि (Sagittarius Horoscope Today)

आज कार्य के चलते बाहर यात्रा कर सकते हैं। मित्र और परिवार से आर्थिक सहयोग मिल सकता है जिससे व्यवसाय में लाभ होगा। परिवार के साथ घूमने की योजना बना सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn Horoscope Today)

आज स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। दुर्घटना का खतरा है, इसलिए वाहन सावधानी से चलाएं। व्यापार में साझेदारी में सावधानी बरतें और ससुराल पक्ष से मनमुटाव हो सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope Today)

आज वाहन का प्रयोग सावधानी से करें और बड़ी धनराशि उधार न दें। किसी पर अचानक विश्वास न करें और पारिवारिक विवाद से बचें।

मीन राशि (Pisces Horoscope Today)

आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं और मित्रों या परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं। काम का बड़ा ऑफर मिल सकता है और परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।

Share This Article
इस रंगीन दुनिया में खबरों का अपना अलग ही रंग होता है। यह रंग इतना चमकदार होता है कि सभी की आंखें खोल देता है। यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि कलम में बहुत ताकत होती है।