skip to content

ऊना : उपायुक्त जतिन लाल ने बनौडे महादेव ऊना में नवाया शीश

Dalhousie Hulchul
ऊना
Whats-App-Image-2025-02-24-at-16-46-29-3b3d3832

डलहौज़ी हलचल (ऊना) 29 जुलाई: सोमवार को उपायुक्त जतिन लाल ने बनौडे महादेव ऊना में पूजा-अर्चना की और शीश नवाया। इस धार्मिक अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों की सुखमय और खुशहाल जीवन की मंगलकामना की। पूजा के बाद, बनौडे महादेव मंदिर कमेटी ने उपायुक्त को शिव भगवान का चित्र और चुनरी देकर सम्मानित किया।

ऊना
ऊना

पौधरोपण का संदेश

इस अवसर पर उपायुक्त ने बनौडे महादेव ऊना परिसर में पौधरोपण भी किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण हमारे साझा संसाधन हैं, जिनसे हम सभी का जीवन निर्भर करता है। वृक्ष हमारी प्रकृति और जीवन का अहम हिस्सा हैं, और उनका पर्यावरण संरक्षण में अमूल्य योगदान है। उपायुक्त ने कहा कि जल संकट और गहराते पर्यावरण संकट से निपटने के लिए पौधरोपण अत्यंत आवश्यक है।

ऊना
ऊना

उपस्थित गणमान्य व्यक्ति

इस अवसर पर पीसीसी हिमाचल के सचिव संजीव सैणी, भूपिंदर ठाकुर, विजय धीमान, परीक्षित ठाकुर और मंदिर कमेटी के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

Share This Article
इस रंगीन दुनिया में खबरों का अपना अलग ही रंग होता है। यह रंग इतना चमकदार होता है कि सभी की आंखें खोल देता है। यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि कलम में बहुत ताकत होती है।