skip to content

आतंकवादियों से मुठभेड़ में शहीद हुआ ऊना का जवान, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

Dalhousie Hulchul
ऊना
Whats-App-Image-2025-02-24-at-16-46-29-3b3d3832

डलहौज़ी हलचल (ऊना ) : श्रीनगर के पास बुधवार तड़के आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में ऊना जिले के बंगाणा उपमंडल के सेना के जवान नायक (गनर) दिलावर खान वीरगति को प्राप्त हो गए। बंगाणा के घरवासड़ा के निवासी 28 वर्षीय दिलावर की पार्थिव देह गुरुवार 25 जुलाई को दोपहर 2 बजे उनके पैतृक गांव लाई जाएगी।

सैनिक कल्याण विभाग के उपनिदेशक ले. कर्नल (रिटायर्ड) एस. के. कालिया ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुरुवार को दिलावर खान का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव घरवासड़ा में पूरे राजकीय सम्मान और मुस्लिम रीति-रिवाज के साथ किया जाएगा।

गौरतलब है कि दिलावर का जन्म मार्च 1996 में हुआ था और उन्होंने 20 दिसंबर 2014 को सेना में भर्ती होकर देश की सेवा शुरू की थी।

मुख्यमंत्री ने जताया शोक

वीर सैनिक दिलावर खान की शहादत पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित पूरी कैबिनेट, कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा, ऊना के उपायुक्त जतिन लाल सहित ऊना जिले के सभी अधिकारियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पूरे प्रदेश के लिए अत्यंत पीड़ा का क्षण है क्योंकि हमने प्रदेश का बेटा खोया है। भारत माता की रक्षा करते हुए आतंकवाद के खिलाफ उनका यह सर्वोच्च बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।

Share This Article
इस रंगीन दुनिया में खबरों का अपना अलग ही रंग होता है। यह रंग इतना चमकदार होता है कि सभी की आंखें खोल देता है। यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि कलम में बहुत ताकत होती है।