skip to content

Yoga Manav Vikas Trust :  NHPC और ट्रस्ट ने महिलायों को किया स्वयं रोजगार सामग्री का वितरण

Dalhousie Hulchul
Yoga Manav Vikas Trust
Whats-App-Image-2025-02-24-at-16-46-29-3b3d3832

Yoga Manav Vikas Trust : डलहौज़ी हलचल (Chamba)  : योग मानव विकास ट्रस्ट (Yoga Manav Vikas Trust) साल 2002 से भारत सरकार के माध्यम व्यावसायिक प्रशिक्षण को प्रदान करके ग्रामीण लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने में कार्यरत है।

व्यावसायिक प्रशिक्षण कोर्सो का संचालन कर अब तक लगभग 3000 से अधिक नारियों को प्रशिक्षित कर आत्मनिर्भर बनाने हेतु अग्रणी संस्था के रूप में कार्य कर अधिकतर नारियाँ दस हजार से 25 हजार रूपये तक भी आजीविका परिवार व स्वयं आत्मनिर्भर हेतु अर्जित कर रही है।

आत्मनिर्भर व आजीविका अर्जित हेतु कुछ नारियाँ जो अत्यन्त निर्धन परिवारों से हैं, उन्हें उत्तीर्ण होने के पश्चात् भी कुछ ऐसी कठिनताओं का सामना करना पड़ रहा था कि उन्हें आजीविका हेतु प्रारम्भिक सामाग्री जुटाने मे भी धन पर्याप्त नहीं हो पा रहा था। इस कठिनाई को दूर करने हेतु व अधिक से अधिक नारियाँ आत्मनिर्भर बन नारी सशक्तीकरण हेतु कुछ कर पायें इस दिशा में NHPC और ट्रस्ट ने एक नई पहल की शुरूआत कर ब्यूटी कल्चर की परीक्षा में सभी 28 उत्तीर्ण नारियों, को काजल साह, कार्यपालक निदेशक  NHPC के द्वारा स्वयं रोजगार वृद्धि सामग्री वितरित करवाई गई।

Yoga Manav Vikas Trust
Yoga Manav Vikas Trust

इन किटस में हेयर ड्रायर, मैनीक्योर, पैडीक्योर व अन्य बहुत सारी सामग्री वितरित कर, काजल साह ने यह भी सबसे संकल्प धारण करवाया कि सबकी सब उत्तीर्ण नारियाँ इन सामाग्रियों को प्राप्त कर अपने घरों से ही या ब्यूटी पार्लर चलाकर स्वयं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु आवश्यकतया कार्य करेगी व उदाहरण बन भविष्य में भी अन्य नारियों का उत्साहवर्धन करने भी सहायक सिद्ध होगी

ट्रस्ट (Yoga Manav Vikas Trust) की अध्यक्षा किरण डोडेजा ने NHPC का अत्यन्त आभार प्रकट किया व आश्वासन दिया कि ट्रस्ट पिछले 22 वर्षो की तरह भविष्य में भी नारी सशक्तीकरण की और कार्य करता रहेगा।

Share This Article
इस रंगीन दुनिया में खबरों का अपना अलग ही रंग होता है। यह रंग इतना चमकदार होता है कि सभी की आंखें खोल देता है। यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि कलम में बहुत ताकत होती है।