Hindi News » himachal-latest-news » %e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%b8%e0%a4%ad%e0%a4%be %e0%a4%85%e0%a4%a7%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7 %e0%a4%95%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a4%a6%e0%a5%80%e0%a4%aa 3

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

Dalhousie Hulchul

डलहौज़ी हलचल (शिमला) : हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने प्रदेश व देशवासियों को 79वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि हम जहां आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं, वहीं हमारा देश विश्व पटल पर नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है।”

स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि

पठानिया ने कहा कि हमें उन स्वतंत्रता सेनानियों को सदैव स्मरण करना चाहिए, जिनकी कुर्बानियों की बदौलत आज हम स्वतंत्र हवा में सांस ले रहे हैं और अपने अधिकारों के लिए आवाज उठा पा रहे हैं। उन्होंने 1857 में मंगल पांडे द्वारा आजादी की लड़ाई का बिगुल बजाने से लेकर 15 अगस्त 1947 तक लाखों वीरों के बलिदान का उल्लेख किया।

युवाओं से आह्वान

विधानसभा अध्यक्ष ने युवाओं से अपील की कि वे स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग पर गर्व करें और राष्ट्र के प्रति सजग व कर्तव्यनिष्ठ बनें। उन्होंने कहा कि आज हमें राजगुरु, सुखदेव, भगत सिंह, पंडित जवाहर लाल नेहरू, मौलाना अबुल कलाम आजाद, बाल गंगाधर तिलक और महात्मा गांधी जैसी विभूतियों की शहादत और योगदान को नमन करना चाहिए।

राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा

अंत में पठानिया ने प्रदेश और देशवासियों के सुखमय और समृद्ध जीवन की कामना करते हुए सभी से राष्ट्रहित में कार्य करने का आग्रह किया।