skip to content

Afghanistan Landslide News : अफगानिस्तान के नूरिस्तान में भयंकर लैंडस्लाइड, 25 की मौत, मलबे में दबे हैं कई लोग

Dalhousie Hulchul
Afghanistan Landslide
Whats-App-Image-2025-02-24-at-16-46-29-3b3d3832

Afghanistan Landslide :  डलहौज़ी हलचल  (ब्यूरो) : अफगानिस्तान के नूरिस्तान प्रांत में हुए भूस्खलन से करीब 25 लोगों की मौत का समाचार (Afghanistan Landslide ) है ।

वहीँ नूरगाराम जिले में भी भूस्खलन हुआ है जिसमे लगभग दस लोग घायल हो गए हैं। इस घटना पर जानकारी देते हुए सूचना और संचार प्रमुख मोहम्मद अब्दुल्ला जान ने कहा कि नूरगाराम जिले के नकराह गांव में भारी बारिश से कई पहाड़ खिसक गए हैं। जिससे जन धन को भारी नुकसान हुआ है। इस प्राकृतिक आपदा से लगभग पंद्रह से बीस घर प्रभावित हुए हैं। वहीँ आगे जानकारी देते हुए संचार प्रमुख ने बताया की हाल ही में हुई बारिश ने नूरिस्तान, कुनार और पंजशीर प्रांतों की सड़कों को बाधित कर दिया है।

Afghanistan Landslide
Afghanistan Landslide


उधर आपदा प्रबंधन मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार, खामा प्रेस ने बताया की पंजशीर प्रांत में हिमस्खलन हुआ है जिसमे लगभग पांच कर्मचारी लापता हो गए हैं। पंजशीर के स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि लापता हुए दो कर्मचारियों की पहले ही मौत हो चुकी है। अफगानिस्तान ने हाल ही में भूस्खलन और हिमस्खलन जैसी प्राकृतिक आपदाओं का सामना कई बार किया है इसके परिणामस्वरूप उसे बहुत अधिक जान और धन की क्षति हुई है।

Afghanistan Landslide
Afghanistan Landslide


यहाँ की बिगड़ती अर्थव्यवस्था भी प्राकृतिक आपदाओं के आलावा  लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। वर्तमान में आम लोगों को अपना गुजर बसर करना बहुत कठिन लगता है। अफगानिस्तान, जो पहले से ही गरीबी की मार झेल रहा है, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अलगाव का सामना कर रहा है। 2021 में तालिबान के सस्ता में आने के बाद, आर्थिक स्थिति और खराब हो गई है। यही कारण है कि अफगानिस्तान लगातार कर्ज में डूब रहा है।

Share This Article
इस रंगीन दुनिया में खबरों का अपना अलग ही रंग होता है। यह रंग इतना चमकदार होता है कि सभी की आंखें खोल देता है। यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि कलम में बहुत ताकत होती है।