skip to content

धूमधाम से मनाया गया आर्य समाज डलहौजी का शताब्दी उत्सव,शहीद भगत सिंह के भतीजे किरनजीत सिंह हुए शामिल

Dalhousie Hulchul
धूमधाम से मनाया गया आर्य समाज डलहौजी का शताब्दी उत्सव
Whats-App-Image-2025-02-24-at-16-46-29-3b3d3832

डलहौज़ी हलचल (डलहौजी) अजीत सिंह 6 अक्टूबर 2024: आर्य समाज डलहौजी छावनी ने अपनी स्थापना का शताब्दी समारोह भव्य तरीके से मनाया, जिसमें विशेष अतिथि के रूप में शहीदे आजम भगत सिंह के भतीजे किरनजीत सिंह और उनकी पत्नी मनजीत ने हिस्सा लिया। इस ऐतिहासिक समारोह की अध्यक्षता किरनजीत सिंह ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में डलहौजी के विधायक डीएस ठाकुर उपस्थित रहे।

डलहौजी छावनी पहुंचने पर विधायक डीएस ठाकुर, कार्यक्रम संयोजक अजय सहगल, आर्य समाज अध्यक्ष सुदेश सहगल, महामंत्री नीरज महाजन, मनोनीत सदस्य विनोद महाजन, पर्यटन विकास निगम के पूर्व निदेशक आशीष चड्ढा, नगर परिषद उपाध्यक्ष संजीव पठानिया और स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया।

धूमधाम से मनाया गया आर्य समाज डलहौजी का शताब्दी उत्सव
धूमधाम से मनाया गया आर्य समाज डलहौजी का शताब्दी उत्सव

हवन यज्ञ और ध्वजारोहण

किरनजीत सिंह और उनकी पत्नी ने हवन यज्ञ में भाग लेकर पूर्ण आहुति दी, जिसके बाद आर्य समाज के झंडे का ध्वजारोहण कर दीप प्रज्वलित करते हुए समारोह का शुभारंभ किया। आर्य समाज की गैलरी में स्वतंत्रता सेनानियों के चित्रों और उनकी वीरगाथाओं का अवलोकन भी किया।

धूमधाम से मनाया गया आर्य समाज डलहौजी का शताब्दी उत्सव
धूमधाम से मनाया गया आर्य समाज डलहौजी का शताब्दी उत्सव

राम कथा और देशभक्ति का संगम

समारोह में प्रसिद्ध विदुषी अंजली आर्य द्वारा प्रस्तुत राम कथा ने देशभक्ति की भावना को और प्रबल किया। उनके देशभक्ति गीतों और प्रवचनों से श्रोताओं का मन मोह लिया। किरनजीत सिंह और मनजीत ने भी इस कथा में भाग लिया और इसके संदेश से प्रभावित हुए।

धूमधाम से मनाया गया आर्य समाज डलहौजी का शताब्दी उत्सव
धूमधाम से मनाया गया आर्य समाज डलहौजी का शताब्दी उत्सव

सम्मान समारोह

विधायक डीएस ठाकुर और विनोद महाजन ने पगड़ी पहनाकर किरनजीत सिंह का सम्मान किया, जबकि उनकी पत्नी मनजीत को भी विदुषी अंजली आर्य ने पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। आशीष चड्ढा और विनोद महाजन ने भी विधायक डीएस ठाकुर को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।

धूमधाम से मनाया गया आर्य समाज डलहौजी का शताब्दी उत्सव
धूमधाम से मनाया गया आर्य समाज डलहौजी का शताब्दी उत्सव

किरनजीत सिंह का संबोधन

किरनजीत सिंह ने अपने संबोधन में बताया कि शहीदे आजम भगत सिंह, स्वतंत्रता सेनानी अजीत सिंह और उनके परिवार ने महर्षि दयानंद और आर्य समाज से प्रेरणा लेकर देशभक्ति की भावना को जागृत किया। उन्होंने अपने परिवार की बलिदान गाथाओं को साझा करते हुए कहा कि उनके परिवार ने देश की आजादी के लिए बड़े संघर्ष किए।

इस आयोजन को सफल बनाने में आर्य समाज डलहौजी छावनी की अध्यक्ष सुदेश सहगल, महामंत्री नीरज महाजन और अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

Share This Article
इस रंगीन दुनिया में खबरों का अपना अलग ही रंग होता है। यह रंग इतना चमकदार होता है कि सभी की आंखें खोल देता है। यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि कलम में बहुत ताकत होती है।