डलहौज़ी हलचल (चंबा): हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 14 से 16 मार्च तक जिला चंबा के प्रवास पर रहेंगे।
विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा अध्यक्ष 14 मार्च को दोपहर 12:30 बजे ग्राम पंचायत मलुंदा के जाजड़ी से भटूंई संपर्क सड़क मार्ग का शिलान्यास करेंगे। इसके पश्चात वे डलहौज़ी में होटल माउंट व्यू में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में भाग लेंगे। उनका रात्रि विश्राम भी डलहौज़ी में ही रहेगा।
प्रवक्ता के अनुसार 15 मार्च को विधानसभा अध्यक्ष क्षेत्र के विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इसके बाद 16 मार्च को दोपहर दो बजे सिहुंता से शिमला के लिए प्रस्थान करेंगे।

