skip to content

मंडी : नौ साल की मासूम की मौत पर ग्रामीणों ने किया हंगामा , पिता पर हत्या का आरोप

Dalhousie Hulchul

डलहौज़ी हलचल (मंडी) : हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में उपमंडल जोगिंद्रनगर की विकास खंड चौंतड़ा की पस्सल पंचायत में परिजनों और ग्रामीणों ने खूब हंगामा किया। इस दौरान गुस्साए परिजनों ने आंगन में न केवल शव जलाने का प्रयास किया बल्कि मंडी-पठानकोट हाईवे भी जाम कर दिया। दरअसल, 9 साल की मासूम की PGI में उपचार के दौरान मौत हुई। जिसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने पिता पर हत्या का संगीन आरोप लगाया। बताया जा रहा है कि करीब एक माह पहले मासूम की मां की मौत हुई थी।

जिसके बाद कुछ दिन पहले नौ साल की मासूम की अचानक तबीयत बिगड़ गई जिसको स्थानीय अस्पताल से PGI चंडीगढ़ रेफर किया गया। यहाँ 12 सितंबर को मासूम की उपचार के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद इस बाबत पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया गया। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और चंडीगढ़ में ही शव का पोस्टमार्टम करवाया।

शनिवार को पुलिस के पहरे में जब अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी तभी मायका पक्ष ने हंगामा शुरू कर मां-बेटी की साजिश के तहत हत्या का आरोप लगाकर पिता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जोरदार मांग उठाई है। इससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। परिजन हत्या का मामला दर्ज करने पर अड़ गए और आंगन में शव जलाने का प्रयास किया। डीएसपी संजीव सूद ने पुष्टि की है।

 

Share This Article
इस रंगीन दुनिया में खबरों का अपना अलग ही रंग होता है। यह रंग इतना चमकदार होता है कि सभी की आंखें खोल देता है। यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि कलम में बहुत ताकत होती है।