skip to content

Bhattiyat  Block Congress Committee: भटियात ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने मनाया 139वां कांग्रेस स्थापना दिवस

Dalhousie Hulchul
Bhattiyat  Block Congress Committee
Whats-App-Image-2025-02-24-at-16-46-29-3b3d3832

Bhattiyat  Block Congress Committee : डलहौज़ी हलचल (चंबा) भूषण गुरंग  : भटियात ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने 139 वां कांग्रेस स्थापना दिवस उपमंडल मुख्यालय चुवाड़ी में बडी धूमधाम से मनाया। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने  स्वतंत्रता संग्राम में दी गई कुर्बानियों को याद किया और भटियात के 121 पोलिंग बूथों पर झंडा फहराया गया।

ब्लाक कांग्रेस कमेटी (Bhattiyat  Block Congress Committee) के अध्यक्ष विजय सिंह कंवर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि। भटियात व हिमाचल प्रदेश में जो भी विकास हुआ है वह पूर्व मुखयमंत्री राजा वीरभद्र सिंह ,वर्तमान मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और विधानसभा अध्यक्ष  कुलदीप सिंह पठानिया की देन है। उन्होने ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के एक साल के कार्यकाल की सराहना की । उन्होंन कहा जो त्रासदी गत वर्ष हुई और प्रदेश को बिना केंद्र सरकार की कोई मदद के बिना प्रदेश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने  के लिए सराहनीय कदम उठाए हैं।

उन्होंन कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं से आगामी लोक सभा के चुनावों के लिए कमर कसने के लिए कहा है।उन्होंन बताया कि केंद्र सरकार की दमनकारी नीतियों को जन-जन तक पंहुचाना है।उन्होंन बताया कि प्रदेश में हुई भयंकर तबाही होने के बावजूद केंद्र सरकार ने राहत के नाम पर केवल हिमाचल प्रदेश की जनता के साथ छलावा किया है। जो बजट केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश सरकार को दिया है वह ऊँट के मुँह में जीरा था।

विपक्ष इस आपदा की घड़ी में सिर्फ टीका टिपणी करती रही है। उन्होंन कहा कि प्रदेश में हुई भारी तबाही के समय उनके सांसद प्रदेश में कहीं भी नहीं दिखे ।जब प्रदेश की अर्थव्यवस्था सुचारू हो गई तब वह केवल व्यान बाजी ही करते दिखाई दिए। उन्होंन पार्टी के कार्यकर्ताओं से अपील की है आगामी चुनावों में एक जुट होकर पार्टी के लिए काम करें और कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार को आगामी चुनावों में विजयी बनाए।

इस मौके पर एनएसयूआई, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस व भटियात ब्लाक कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This Article
इस रंगीन दुनिया में खबरों का अपना अलग ही रंग होता है। यह रंग इतना चमकदार होता है कि सभी की आंखें खोल देता है। यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि कलम में बहुत ताकत होती है।