skip to content

चंबा के ए.एस.पी. रहे रमन शर्मा सहित 11 पुलिस कर्मियों को मिलेगा डी.जी.पी. डिस्क अवार्ड

Published On:
Responsive 5-Image Slider
skip to content
Image 1 Image 2

डलहौज़ी हलचल (चंबा) : 2018 से 2021 तक के लिए कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने, सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने और कानून के शासन को बनाए रखने में अहम योगदान देने वाले  304 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को डीजीपी डिस्क पुरस्कार से नवाजा जाएगा। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय की ओर से  पुरस्कार विजेताओं की सूची जारी कर दी गई है। पुरस्कार समारोह में बतौर मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल और हिमाचल पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू मौजूद रहेंगे।

बता दें की चंबा जिले के 11 पुलिस कर्मियों को डी.जी.पी. इस सूचि में स्थान मिला है । 3 सितम्बर को शिमला में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। वर्ष 2018 से लेकर 2021 तक कोरोना काल के चलते डी.जी.पी. डिस्क अवार्ड कार्यक्रम का आयोजन नहीं हो पाया था। इस बार अवार्ड समारोह का आयोजन किया जा रहा है। हालांकि चम्बा के ये पुलिस अधिकारी व अन्य पुलिस कर्मी जिले से बाहर सेवाएं दे रहे हैं, जिसमें ए.एस.पी. डी.एस.पी. व ए.एस.आई. समेत कांस्टेबल शामिल हैं।

वर्ष 2019 के अवार्ड में कांस्टेबल हेम राज. ए. एस. पी. रमन शर्मा, वीरेंद्र सिंह, भजन सिंह व राजपाल, वर्ष 2020 के अवार्ड में ए.एस.आई. विक्रम सिंह, हैड कांस्टेबल अनुज कुमार व राम चंद तथा वर्ष 2021 के अवार्ड में डी.एस.पी. अभिमन्यु वर्मा, सब इंस्पैक्टर पंकज और कांस्टेबल विक्रम सिंह का नाम शामिल है। कार्यक्रम में राज्यपाल मुख्यातिथि के रूप में शामिल होंगे।

उल्लेखनीय है कि लोगों की सुरक्षा से लेकर जरूरतमंद लोगों को खाना व राशन की सुविधा मुहैया करवाने में पुलिस दिन-रात ड्यूटी कर रही है। ड्यूटी के दौरान जिन अधिकारियों व मुलाजिमों ने बढ़-चढ़कर लोगों की सेवा की और हर प्रकार की सुविधाएं मुहैया करवाईं, उन्हें डी. जी. पी. डिस्क अवार्ड से सम्मानित किया जाता है।