skip to content

Chamba News  : चंबा-चुवाड़ी  सुरंग  का   जल्द शुरू  होगा निर्माण कार्य- कुलदीप सिंह पठानिया

Dalhousie Hulchul
Chamba
Whats-App-Image-2025-02-24-at-16-46-29-3b3d3832

Chamba News  : डलहौज़ी हलचल (Chamba) : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा  कि चंबा-चुवाड़ी  सुरंग निर्माण का कार्य   जल्द शुरू किया जाएगा  तथा 7 किलोमीटर लंबी इस सुरंग के निर्माण पर संभावित 1500 करोड़ की राशि व्यय होगी।

साथ में उन्होंने यह भी कहा कि  भटियात क्षेत्र में  नेशनल बटरफ्लाई पार्क  स्थापित होगा। वे आज राजकीय महाविद्यालय सिहुन्ता के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह  में मुख्य अतिथि भाग लेते हुए बोल रहे थे।

Chamba
Chamba

कुलदीप सिंह पठानिया ने भटियात विधानसभा क्षेत्र को आदर्श बनाने की अपने प्रतिबद्धता दोहराते हुए  कहा कि राजकीय महाविद्यालय सिहुन्ता  के भवन निर्माण को लेकर बजट का प्रावधान कर दिया गया है तथा वन अनुमति मामले की प्रक्रिया पूर्ण होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। भवन निर्माण कार्यों पर 12 करोड़  रुपए व्यय होंगे ।

उन्होंने राजकीय महाविद्यालय सिहुन्ता में जल्द विज्ञान संकाय शुरू करने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने  लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र   सिहुन्ता तथा समोट को स्तरोउन्नत कर इनकी  क्षमता को 25 तथा 50 बिस्तरों  तक बढ़ाया जाएगा।

Chamba
Chamba

विकास कार्यों का जिक्र करते हुए  कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि   ग्रामीण मल निकासी  (सीवरेज) योजना के तहत विधानसभा क्षेत्र के सभी प्रमुख  क्षेत्र को शामिल किया गया है।  इनमें  सिहुन्ता   भी शामिल  हैं । कॉलेजियन विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कुलदीप सिंह पठानिया ने उन्हें शारीरिक फिटनेस के लिहाज से जंक फूड खाने की आदत में बदलाव की नसीहत  भी दी।

इससे पहले  कुलदीप सिंह पठानिया ने दीप प्रज्वलित कर   समारोह का विधिवत शुभारंभ  किया। महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने इस दौरान आकर्षक  सांस्कृतिक  कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब समां  बांधा। विधानसभा अध्यक्ष ने  सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ाने के लिए

Chamba
Chamba

31 हजार  की धनराशि देने की  घोषणा की। उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किये। कुलदीप सिंह पठानिया  का समारोह में  पधारने पर महाविद्यालय  प्रबंधन   एवं स्थानीय लोगों द्वारा गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया । प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार ने  वार्षिक  प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी  एवं  सदस्य निदेशक मंडल राज्य वन निगम चेला  कृष्ण चंद,  एसडीएम  पारस अग्रवाल,  अधिशासी  अभियंता  विद्युत पंकज राठौर, लोक निर्माण हर्षपुरी, जल शक्ति राकेश ठाकुर, थाना प्रभारी रमन चौधरी, डीएफओ रजनीश महाजन, खंड विकास अधिकारी मनीष कुमार सहित महाविद्यालय के विद्यार्थी एवं उनके अभिभावक तथा स्थानीय गणमान्य लोगों  उपस्थित रहे ।

Share This Article
इस रंगीन दुनिया में खबरों का अपना अलग ही रंग होता है। यह रंग इतना चमकदार होता है कि सभी की आंखें खोल देता है। यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि कलम में बहुत ताकत होती है।