skip to content

Chamba News : चंबा में बड़ा सड़क हादसा, टाटा सूमो खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत, 10 घायल

Dalhousie Hulchul
Chamba
Whats-App-Image-2025-02-24-at-16-46-29-3b3d3832

Chamba News : डलहौज़ी हलचल (Chamba) भूषण गुरंग : चंबा जिले में राख-बिंदला-धनाड़ा मार्ग पर गुरुवार सुबह 9:00 बजे टाटा सूमो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन लोगों की मौत हो गई है।

Chamba

हादसे में 10 लोग घायल हो गए हैं। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। हादसे के समय गाड़ी में कुल 13 लोग सवार थे वहीं हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग दौड़े-दौड़े मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तुरंत प्रशासन, पुलिस और एंबुलेंस को सूचित किया।

Chamba

मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को उठाकर कर निजी वाहनों के जरिये मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। चार गंभीर घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।  पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच आरंभ कर दी है।

पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई है। एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। गाड़ी में सवार अन्य लोग चोटिल हुए हैं, जिनका मेडिकल कॉलेज चंबा में उपचार जारी है। हादसे के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है।

Share This Article
इस रंगीन दुनिया में खबरों का अपना अलग ही रंग होता है। यह रंग इतना चमकदार होता है कि सभी की आंखें खोल देता है। यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि कलम में बहुत ताकत होती है।