skip to content

Chamba News : चंबा की ग्राम-पंचायत “अवांह” के  रोहित वर्मा ने पास की UPSC की परीक्षा

Dalhousie Hulchul
Chamba
Whats-App-Image-2025-02-24-at-16-46-29-3b3d3832

डलहौज़ी हलचल (Chamba) भूषण गुरंग    : चंबा (Chamba) के भटियात के अवाह पंचायत के फलेत गाँव के निवासी रोहित वर्मा ने यूपीएस परीक्षा में 607वां रैंक हासिल किया है।

आईटीबीपी (भारत तिब्बत सीमा पुलिस) में एसीपी के पर तैनात रोहित के पिता  राजकुमार वर्मा  ने बताया कि बेटे की हमेशा से ही पढ़ाई में गहन रुचि थी। जिंदगी मे हमेशा कुछ बड़ा करने की चाह रही। अपने इसी रुचि के चलते आज रोहित ने यह मुकाम हासिल किया।

रोहित की माता शकुंतला देवी गृहणी है।  रोहित की पिता राज कुमार वर्मा ने बताया कि ने रोहित को बचपन से ही आईएएस सेवा में जाने का सपना रहा है जिसके लिये वह बचपन से ही अग्रसर रहा।

रोहित ने 2023 में यूपीएससी परीक्षा उतीर्ण कर लिया है। रोहित वर्मा की इस उपलब्धि की जानकारी मिलने के बाद  उनके घर पर बधाई का तांता लग गया है। रोहित के कामयावी पर उसके परिजन खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं  । वहीँ भटियात विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने भी रोहित को उनकी इस उपलब्धि पर  शुभकामनाएं दी हैं।

Share This Article
इस रंगीन दुनिया में खबरों का अपना अलग ही रंग होता है। यह रंग इतना चमकदार होता है कि सभी की आंखें खोल देता है। यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि कलम में बहुत ताकत होती है।