skip to content

मुख्यमंत्री ने जिला किन्नौर को 30.70 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात दी

Dalhousie Hulchul
Whats-App-Image-2025-02-24-at-16-46-29-3b3d3832

डलहौज़ी हलचल (किन्नौर): मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अपने जिला किन्नौर दौरे के दौरान 30.70 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री ने रिकांगपिओ में 2.69 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ईवीएम वेयरहाउस, 94.95 लाख रुपये से बने कोषागार कार्यालय के कर्मचारियों के लिए छह टाइप-2 आवास, और 6.85 करोड़ रुपये से निर्मित 250 मीट्रिक टन क्षमता वाले सीए स्टोर का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री

बाढ़ नियंत्रण और मल निकासी योजनाओं का शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत सांगला में रोखटी नाला में 1.35 करोड़ रुपये की लागत से, तहसील निचार की ग्राम पंचायत कटगांव के शांगो गांव में 6.95 करोड़ रुपये से, और ग्राम पंचायत सापनी में 5.13 करोड़ रुपये से बाढ़ नियंत्रण कार्यों का शिलान्यास किया। इसके अलावा, तहसील कल्पा में कटौंगटी खड्ड के 1.88 करोड़ रुपये के तटीकरण और बाढ़ नियंत्रण कार्यों तथा ग्राम पंचायत रकछम में बस्पा नदी पर 94.38 लाख रुपये से बाढ़ नियंत्रण कार्य का भी शिलान्यास हुआ।

मुख्यमंत्री ने गांव नमज्ञा में 3.96 करोड़ रुपये की लागत वाली मल निकासी योजना का भी शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री

जनजातीय क्षेत्रों के विकास पर विशेष ध्यान

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के समग्र विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है और जनजातीय क्षेत्रों के विकास को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के कल्याण के लिए योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू करने में जुटी है।

मुख्यमंत्री

जिला किन्नौर में मुख्यमंत्री का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। इस अवसर पर जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने जिला के लोगों के लिए इन विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से क्षेत्र के लोगों को विशेष लाभ मिलेगा।

Share This Article
इस रंगीन दुनिया में खबरों का अपना अलग ही रंग होता है। यह रंग इतना चमकदार होता है कि सभी की आंखें खोल देता है। यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि कलम में बहुत ताकत होती है।