डलहौज़ी हलचल (शिमला): हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को उनके 62वें जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने मुकेश अग्निहोत्री के दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए उनके समर्पण और प्रदेश की प्रगति में योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री का प्रदेश के विकास और कल्याण के प्रति जो समर्पण है, वह आने वाले समय में भी प्रदेश की तरक्की में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहेगा।
मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि मुकेश अग्निहोत्री भविष्य में भी प्रदेश की उन्नति और कल्याण के लिए इसी तरह अपने प्रयास जारी रखेंगे।