skip to content

राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर चंबा के चौगान में साइकिल रैली का आयोजन

Published On:
Responsive 5-Image Slider
skip to content
Image 1 Image 2

 

डलहौज़ी हलचल (चंबा) साहिल शर्मा : राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर आज चंबा के मुख्य चौगान मैदान में एक साईकिल रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के करीब तीन दर्जन से भी ज्यादा बच्चों  ने भाग लिया। इस अवसर पर मुख्यातिथि के तौर पर उपायुक्त चंबा अपूर्व देवगण ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि इतिहास रहा है कि चंबा के बच्चे हमेशा से ही खेलों में आगे रहे हैं, चाहे वे खेल कोई भी हो। उन्होंने कहा कि आज के इस राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर साइकिल रेस का आयोजन किया गया और इस प्रतियोगिता को संपूर्ण करवाने के लिए बहुत सी एनजीओ ने आगे बढ़कर भाग लिया है।

उन्होंने कहा कि बाई साइकिलिंग को प्रमोट करने के लिए हमने आज यहाँ इसका आयोजन करवाया है  और इस में करीब 40 के करीब प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। उन्होंने कहा कि कोई भी खेल खेला जाए वे शरीर के लिए स्वास्थवर्धक ही होता है पर साइकिलिंग एक ऐसा इवेंट है जिसमे मनुष्य का शरीर बिल्कुल फिट रहता है। उन्होंने उम्मीद जताते  हुए कहा कि आने वाले समय में लोग इसको काफी हद तक पसंद भी करेंगे।

आज के इस राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रेस में भाग लेने पहुंचे बच्चों  ने भी अपने विचारों को सांझा करते हुए कहा कि आज के समय में मनुष्य को अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए किसी  न किसी एक्टिविटी करते रहना चाहिए जिससे आप हमेशा से स्वस्थ तो रह ही सकते है तो वहीं  नशे के चुंगल से भी बच सकते है।