Hindi News » breaking-news » formation of himalayan t 10 tennis cricket

चंबा में हिमालयन टी-10 टेनिस क्रिकेट एसोसिएशन का गठन, मायूक चड्ढा बने अध्यक्ष

Dalhousie Hulchul

डलहौज़ी हलचल (डलहौज़ी) : हिमाचल प्रदेश टी-10 टेनिस क्रिकेट एसोसिएशन ने पूरे प्रदेश में खेल को बढ़ावा देने और नए खिलाड़ियों को मंच देने के उद्देश्य से प्रत्येक ज़िले में पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी क्रम में चंबा जिले में हिमालयन टी-10 टेनिस क्रिकेट एसोसिएशन, चंबा का गठन किया गया है।

नई टीम में मायूक चड्ढा को अध्यक्ष, दिनेश चौहान को महासचिव और अमित गंडोत्रा को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसोसिएशन का उद्देश्य चंबा की प्रतिभाओं को राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने के लिए संगठित प्रयास करना है।

अध्यक्ष नियुक्ति पर मायूक चड्ढा ने हिमालयन टी-10 टेनिस क्रिकेट एसोसिएशन, हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष यदुराज चौहान और महासचिव रोशन चौहान सहित सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा—
यह मेरे लिए गर्व का विषय है कि मुझे यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। मैं पूरी निष्ठा और समर्पण से जिले के क्रिकेट खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं, प्रशिक्षण और अवसर दिलाने के लिए कार्य करूंगा।”

एसोसिएशन की ओर से बताया गया कि यह संबद्धता फिलहाल अस्थायी है, जिसकी वैधता 31 जनवरी 2026 तक रहेगी। निर्धारित मानकों और नियमों के पालन के बाद इसे स्थायी संबद्धता में बदला जाएगा। इस पहल से न केवल जिले के युवा खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धी माहौल मिलेगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर टूर्नामेंट और क्रिकेट गतिविधियों में भी वृद्धि होगी, जिससे खेल का स्तर और लोकप्रियता दोनों में सुधार की उम्मीद है।