skip to content

21 गढ़वाल राइफल्स का ऊना पहुंचने पर भव्य स्वागत

Dalhousie Hulchul
Whats-App-Image-2025-02-24-at-16-46-29-3b3d3832

डलहौज़ी हलचल (ऊना) : जिला सैनिक कल्याण ऊना के उप निदेशक लेफ़्टिनेंट कर्नल एसके कालिया ने जानकारी देते हुए बताया कि आर्मी की 21 गढ़वाल राइफल्स द्वारा चलाए जा रहे साइकिल अभियान का 28 सितम्बर को बद्दी पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

गढ़वाल राइफल्स

उन्होंने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य युवा वर्ग जोकि भारतीय सशस्त्र सेनाओं में आने का सोच रहे हैं उनको प्रोत्साहित करना व भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम को दर्शाना है। उन्होंने बताया कि 29 सितम्बर को प्रातः 8 बजे ऊना से उन्हें पूरे सम्मान के साथ ऊना विदा किया गया। उन्होंने बताया कि इस साइकिल अभियान को दोनों ओर क़तार में खड़े होकर हाथों में तिरंगा लहराते और भारत माता की जय के नारे लगाते हुए विदाई दी।

इस मौके पर डॉ. देश राज शर्मा, प्रधानाचार्य वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल, सूबेदार राजेश सेवानिवृत्त एवं पाठशाला के विद्यार्थी उपस्थित रहे। 

Share This Article
इस रंगीन दुनिया में खबरों का अपना अलग ही रंग होता है। यह रंग इतना चमकदार होता है कि सभी की आंखें खोल देता है। यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि कलम में बहुत ताकत होती है।