skip to content

Himachal News : मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को नववर्ष की शुभकामनाएं दी

Dalhousie Hulchul
Himachal
Whats-App-Image-2025-02-24-at-16-46-29-3b3d3832

Himachal News : डलहौज़ी हलचल (शिमला) : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट कर उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि यह वर्ष प्रदेशवासियों के लिए सुख और समृद्धि लाएगा।

उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, कैबिनेट मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, प्रो. चंद्र कुमार, रोहित ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह, विक्रमादित्य सिंह, राजेश धर्माणी और यादविंद्र  गोमा भी इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ थे। उन्होंने भी राज्यपाल को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।

Himachal News
Himachal News

इससे पहले, राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष पी.एस. राणा, हिमाचल प्रदेश के मुख्य सूचना आयुक्त आर.डी. धीमान, हिमाचल प्रदेश रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. श्रीकांत बाल्दी और राज्य सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों और प्रमुख लोगों ने इस अवसर पर राज्यपाल को बधाई दी।

पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी राजभवन में राज्यपाल से भेंट की और उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। राजभवन के सभी सदस्यों और राज्य रेड क्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारियों ने राज्यपाल और लेडी गवर्नर श्रीमती जानकी शुक्ल का अभिनंदन किया और उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दी।

राज्यपाल ने शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त करते हुए आशा व्यक्त की कि वर्ष 2024 सभी के जीवन में समृद्धि, उन्नति और खुशहाली लाएगा।

Share This Article
इस रंगीन दुनिया में खबरों का अपना अलग ही रंग होता है। यह रंग इतना चमकदार होता है कि सभी की आंखें खोल देता है। यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि कलम में बहुत ताकत होती है।