skip to content

Himachal News  : सुक्खू कैबिनेट में फेरबदल , विक्रमादित्य सिंह को लोक निर्माण विभाग  के साथ शहरी विकास विभाग  

Dalhousie Hulchul
Himachal
Whats-App-Image-2025-02-24-at-16-46-29-3b3d3832

डलहौज़ी हलचल  :  हिमाचल प्रदेश (Himachal) की सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार के कैबिनेट मंत्रियों के पोर्टफोलियो में एक बार फिर से बदलाव किया है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में अयोध्या जाकर चर्चा में रहे विक्रमादित्य सिंह को लोक निर्माण विभाग के साथ शहरी विकास विभाग सोंपा गया है ।

इसके अतिरिक्त नए पोर्टफोलियो के अनुसार रोहित ठाकुर को शिक्षा के साथ प्रिंटिंग स्टेशनरी, हर्ष वर्धन चौहान को उद्योग के साथ श्रम विभाग, राजेश धर्माणी को तकनीकी शिक्षा के साथ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग व हाउसिंग तथा यादविंदर गोमा को खेल व आयुष के साथ लॉ डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी दी है।

वहीँ  स्वास्थ्य मंत्री धनी राम शांडिल से श्रम विभाग वापस लिया है।  बता दें कि बीते दिसंबर माह में, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने पहले कैबिनेट विस्तार में दो नए चेहरों को शामिल किया। जिसके तहत राजेश धर्माणी जोकि  बिलासपुर जिले के घुमारवीं से सम्बन्ध रखते है मंत्री बनाये  गए। वाही जयसिंहपुर, कांगड़ा जिले से यादवेंद्र गोमा  को भी कैबिनेट में स्थान मिला। खास बात यह थी कि खेल विभाग विक्रमादित्य सिंह से यादविंदर गोमा को सौंप दिया गया था। जिसके बाद विक्रमादित्य सिंह नाराज चल रहे थे ।

Himachal
Himachal
Himachal
Share This Article
इस रंगीन दुनिया में खबरों का अपना अलग ही रंग होता है। यह रंग इतना चमकदार होता है कि सभी की आंखें खोल देता है। यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि कलम में बहुत ताकत होती है।