skip to content

एक अक्तूबर से शुरू होगा हिमाचल का सबसे बड़ा गैर सरकारी मेला हिमाचल उत्सव

Dalhousie Hulchul

डलहौज़ी हलचल (सोलन) : पहाड़ी कलाकारों को सबसे बड़ा महाकुम्भ और हिमाचल का सबसे बड़ा गैर सरकारी मेला गोयल मोटर्स सोलन प्रायोजित हिमाचल उत्सव इस बार लगातार 19वें साल एक अक्तूबर से 8 अक्तूबर तक सोलन के ठोडो मैदान में आयोजित होगा।

अवार्ड विनिगं संस्था डायनामिक इंडिया युवा मंडल के संस्थापक सदस्यों उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा (चेयरमैन जोगिन्द्रा बैंक) और महासचिव र्कीती कौशल ने सोलन में आयोजित एक प्रेस वार्ता में प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू का मेले को अपना आर्शीवाद देने के लिए आभार भी व्यक्त किया। इस मौके पर युवा मंडल के संगठन सचिव अंकुश सूद, सचिव रिपुदमन सिंह, मनोज ठाकुर आदि भी मौजूद रहे।

मुकेश शर्मा और र्कीती कौशल ने बताया कि हिमाचल उत्सव का उद्घाटन 1 अक्तूबर को सायं 6 बजे होगा जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर हिमाचल के उद्योग मंत्री श्री हर्षवर्धन सिंह मौजूद होंगे जबकि गेस्ट ऑफ ऑनर के तौर पर कसौली के युवा विधायक विनोद सुल्तानपुरी मौजूद रहेंगे। मशहूर गायक कुमार साहिल और डा मदन झाल्टा पहली संध्या के स्टार कलाकार होंगे जबकि पहले दिन ही प्रसिद्ध कत्थक नर्तक दिनेश गुप्ता की प्रस्तुति भी होगी। इंटर कॉलेज ग्रुप डांस कंपटीशन में पहले दिन सोलन व आसपास के लगभग 8 कॉलेजों के बीच डांस प्रतियोगिता भी पहले दिन का आकर्षण होगी।

मुकेश और कीर्ती ने बताया कि 8 दिवसीय उत्सव में हिमाचल के लगभग 50 प्रोफेशनल गायकों सहित 150 के करीब पहाड़ी कलाकार भाग लंेगे जबकि स्कूल कालेजों की विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में 500 से ज्यादा नवोदित कलाकार भाग लेंगे। सांस्कृतिक संध्याओं के अलावा पहले तीन ओपन कबड्डी प्रतियोगिता में 500 से ज्यादा खिलाड़ी अपना दमखम दिखाऐंगे।

उत्सव में आयोजित फूड फेस्टिवल में हिमाचल व्यंजनों जैसे सिडडु के खास स्टाल भी लगाए जा रहे हैं। इस बार भी उत्सव में देश भर के ग्राम और कुटिर उद्योगों के लगभग 80 स्टाल मेले की शोभा बढ़ांऐगे। इन स्टाल्स में परंपरागत रूप से बनाए जाने वाले कई शानदार उत्पाद प्रर्दशित होंगे और ग्रामीण उद्योगों को बाजार प्रदान करेंगे। बच्चो के लिए झूलों का इंतजाम भी मेले मे हैं और बहुत ही बाजिब शुल्क में झूलों का संचालन किया जाऐगा। उत्सव के दौरान क्वीज प्रतियोगिता, पेंटिग प्रतियोगिता, रस्सा कशी जैसी प्रतियोगिताऐं भी आयोजित होंगी।

उत्सव के अंतिम चार दिनों में स्टार्स पैक्ड नाइटस होंगी और प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री उत्सव की शोभा बढ़ाऐंगे। मेले के समापन अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यतिथी के तौर पर मौजूद होंगे।

पत्रकार वार्ता में युवा मंडल की ओर से मुकेश शर्मा एडवोकेट, कीर्ति कौशल, अंकुश सूद, सरदार सिंह ठाकुर, रजत थापा, विनेश धीर और मनोज ठाकुर उपस्थिति रहे

Share This Article
इस रंगीन दुनिया में खबरों का अपना अलग ही रंग होता है। यह रंग इतना चमकदार होता है कि सभी की आंखें खोल देता है। यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि कलम में बहुत ताकत होती है।