skip to content

चंबा  : करीयां में आग की भेंट चढ़ गया लकड़ी से बना मकान

Dalhousie Hulchul

डलहौज़ी हलचल (चंबा) :  जिला चम्बा की ग्राम पंचायत करीयां में रविवार देर रात लकड़ी से बना एक मकान आग की भेंट चढ़ गया है। प्रारंभिक जांच में इस घटना में करीब 5 लाख रुपए के नुकसान का आंकलन किया गया है।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। गनीमत यह रही कि समय पर आग पर काबू पा लिया गया अन्यथा य़ह नुकसान काफी अधिक हो सकता था। जानकारी के अनुसार करीयां पंचायत में पुरुषोत्तम धीमान के मकान में रविवार रात समय करीब 2 बजे अचानक आग लग गई।

आग की भनक लगते ही आसपास के लोगों ने एकत्रित होकर आग बुझाने का कार्य आरंभ किया। साथ ही दमकल विभाग को भी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मचारी फायर ब्रिगेड लेकर मौके पर पहुंचे और आग को बुझाने के कार्य में जुट गए। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। यदि समय पर आग पर काबू न पाया जाता तो स्थिति और भी गंभीर भी हो सकती थी।

एसडीएम चम्बा अरुण कुमार शर्मा ने कहा कि सूचना मिलते ही राजस्व अधिकारियों को मौके पर भेजने के आदेश दे दिए गए थे। नुकसान का आंकलन करने को कहा गया था। प्रभावित को प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता की जाएगी।

Share This Article
इस रंगीन दुनिया में खबरों का अपना अलग ही रंग होता है। यह रंग इतना चमकदार होता है कि सभी की आंखें खोल देता है। यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि कलम में बहुत ताकत होती है।