skip to content

जगत सिंह नेगी ने किलाड़ और तीसा में व्यवस्थाओं का लिया जाएगा

Dalhousie Hulchul
Whats-App-Image-2025-02-24-at-16-46-29-3b3d3832

डलहौज़ी हलचल (चंबा) : राजस्व, बागवानी व जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी जी ने पांगी प्रवास के दौरान आज बालिका छात्रावास व राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय किलाड़ का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को उचित रख रखाव व सुधार के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इस दौरान उन्होंने निर्माण अधीन बस स्टैंड किलाड़ में चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण कर अधिकारियों को जल्द निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

जगत सिंह नेगी

इसके उपरांत उन्होंने धरवास में कृषि विभाग के कृषि फार्म और बागवानी विभाग के पीसीडीओ का दौरा कर उपलब्ध व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने धरवास हेलीपैड का निरीक्षण भी किया।

दोपहर बाद बागवानी मंत्री ने विधानसभा क्षेत्र चुराह के तहत सत्यास में उच्च घनत्व सेब पौधारोपण क्लस्टर का भी निरीक्षण किया। साथ में उन्होंने इस क्षेत्र में बागवानों की आर्थिक को सुदृढ़ करने के लिए नगदी फसलों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए कृषि एवं बागवानी अधिकारियों को निर्देशित किया।

जगत सिंह नेगी
Share This Article
इस रंगीन दुनिया में खबरों का अपना अलग ही रंग होता है। यह रंग इतना चमकदार होता है कि सभी की आंखें खोल देता है। यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि कलम में बहुत ताकत होती है।