skip to content

Jaipur Girl Murder : जयपुर में छेड़छाड़ का विरोध करने के बाद होटल के बाहर खड़ी लड़की को कार से कुचला, विडियो वायरल

Dalhousie Hulchul
Whats-App-Image-2025-02-24-at-16-46-29-3b3d3832

Jaipur Girl Murder : डलहौज़ी हलचल  : जयपुर में एक भयानक घटना सामने आई  है। यहां एक युवती पर कार चढ़कर उसे बेदर्दी से मार डाला गया। यह घटना गिरधर मार्ग, जवाहर सर्किल क्षेत्र में हुई है। मृतक युवती  की पहचान उमा सुथार के रूप में हुई है, जबकि आरोपी का नाम मंगेश अरोरा बताया जा रहा है।

आरोपी ने कार से मृतक युवती  के साथी को भी मारने की कोशिश की। कार से युवती को कुचलने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वहीँ घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। घटना जवाहर सर्किल थाना क्षेत्र के एवरलैंड विश होटल में हुई है। मामला क्रिसमस पार्टी का है। हालाँकि घटना के बाद आरोपी भाग गया है और पुलिस उसकी तलाश में दबिश डे रही है। जयपुर में इस प्रकार युवती की हत्या (Jaipur Girl Murder) ने शहर में सनसनी फैला दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी मंगेश एक कपड़े की दुकान में काम करता है। आरोपी मंगेश क्रिसमस की रात अपनी महिला दोस्त के साथ एवरलैंड विश होटल में पार्टी करने गया था। पार्टी में शराब पीने के कारण वह काफी नशे में था । मृतका उमा सुथार अपने साथी राजकुमार के साथ इस पार्टी में पहुंची थी। पार्टी चल रही थी, जब उमा सुथार का मंगेश और उसकी महिला दोस्त एक कमेंट पर विवाद करने लगे। माना जाता है कि मंगेश ने नशे में होकर बहस को तूल दे दिया।

विवाद बढ़ने पर उमा पार्टी से बाहर निकल गई और उसने अपने घर जाने के लिए कैब बुक कर ली। जिस दौरान वह कैब में बैठी तो वहां आरोपी मंगेश अपनी एक महिला दोस्त के साथ आ गया। आरोप है कि मंगेश ने बेसवॉल के डंडे से कैब का शीशा तोड़ दिया। मामला यहीं शांत नहीं हुआ। आरोपी मंगेश और उसकी महिला दोस्त कार में बैठे। मंगेश ने पहले अपनी कार से उमा के साथी राजकुमार को हिट किया। उसके बाद आरोपी ने गाड़ी को बैक कर उसे उमा पर चढ़ा दिया।

जयपुर (Jaipur Girl Murder) में युवती को कार से कुचलकर मार डालने वाला मंगेश अरोड़ा मूल रूप से हरियाणा का निवासी है। उसने व्यापार के लिए जयपुर चुना। कपड़े की दुकान के साथ-साथ जुआ खेलने वाले बदमाशों के साथ उठना बैठना भी जारी रहा। वह देर रात तक लड़कियों के साथ शराब की पार्टियों में जाता था। साल भर पहले रितिक बॉक्सर के बारे भी  पुलिस ने मंगेश अरोड़ा से पूछताछ की थी। इस हत्याकांड के बाद, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और यूपी में उसी की खोज की गई। जयपुर पुलिस इसमें सफल रही और मंगेश अंततः पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

Jaipur Girl Murder #Jaipur Girl Murder
Share This Article
इस रंगीन दुनिया में खबरों का अपना अलग ही रंग होता है। यह रंग इतना चमकदार होता है कि सभी की आंखें खोल देता है। यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि कलम में बहुत ताकत होती है।